नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने केरल में राहत अभियान के लिए 2,50,000 डॉलर (1.75 करोड़ रुपये) दान दिया है, जहां भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. फेसबुक दिल्ली की गैर-लाभकारी संस्था गूंज के माध्यम से यह दान देगी, जो कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य अभियान चला रही है. फेसबुक के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पिछले कुछ दिनों से फेसबुक ने अपने समुदाय की ताकत के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए लाइव, क्रिएटिंग पेज, ज्वाइनिंग कम्यूनिटी और फंड उगाही जैसे अभियान चलाए हैं." उन्होंने कहा, "हमने जो कुछ भी किया है, उसमें सबसे छोटी बात यह है कि हमारे वैश्विक समुदाय ने गूंज फंड के लिए 2,50,000 डॉलर का योगदान किया है." केरल में 8 अगस्त से अप्रत्याशित बारिश हो रही है, जिससे राज्य के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ आई है और अब तक इससे 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. फेसबुक ने 9 अगस्त को 'सेफ्टी चेक' फीचर शुरू किया, ताकि लोग अपने दोस्तों व परिजनों को अपनी सुरक्षा की सूचना दे सकें...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.