Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Modi

आज पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, देशभर में 650 शाखाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' (आईपीपीबी) का शुभारंभ करेंगे. आईपीपीबी की देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्वाइंट होंगे, जहां समानांतर रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. देश भर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर, 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे. आईपीपीबी को आम आदमी के लिए एक सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि केन्द्र सरकार के वित्तीय समावेश उद्देश्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिल सके. देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3,00,000 से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा. इसलिए आईपीपीबी भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा. आईपीपीबी बचत और चालू खातों, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और उपयोगिता भुगतान और उद्यम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, इन सुविधाओं एवं इससे जुड़ी अन्य संबंधित सेवाओं को बैंक के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बहु...

पीएम बनने के बाद पहली बार जयपुर आएंगे नरेंद्र मोदी, जानें कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट ब्योरा

जयपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  7 जुलाई को जयपुर दौरे पर रहेंगे. उनके इस कार्यक्रम में सफल बानने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम मोदी शनिवार को अमरूदों के बाग में 12 स्कीमों के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम को आम जनता भी एसएमएस स्टेडियम में एलईडी के जरिए देख और सुन पाएगी. नरेंद्र मोदी 2 घंटे 15 मिनट के लिए जयपुर में रहेंगे. पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों का निरीक्षण खुद सीएम वसुंधरा राजे कर रही हैं. आपको बताते हैं क्या रहेगा पीएम मोदी कार्यक्रम पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम दोपहर 12 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और 12.40 पर जयपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी 12.45 पर जयपुर एयरपोर्ट से होंगे रवाना 1.05 पर पहुंचेंगे एसएमएस स्टेडियम 1.10 बजे अमरूदों के बाग के लिए होंगे रवाना 1.15 बजे सड़क मार्ग से पहुंचेंगे अमरूदों के बाग 1.15 से 2.15 बजे तक लाभार्थियों को करेंगे संबोधित 2.20 पर वापस एसएमएस स्टेडियम के लिए होंगे रवाना 2.30 बजे स्टेडियम से जयपुर एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना 2.55 बजे जयपुर से दिल्ली होंगे ...

सिंगापुर में मंदिर दर्शन के बाद मस्जिद पहुंचे PM मोदी, आज लौटेंगे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है. सिंगापुर में आज पीएम मोदी ने अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की. इसके बाद वह श्री मरम्मन मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद लिया. मंदिर के बाद वह चूलिया मस्जिद पहुंचे. मेटिस से मुलाकात के पहले पीएम मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मिले. Updates... -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में मरम्मन मंदिर जाकर पूजा अर्चना की.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देते हुए सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पूजा की. उन्होंने बताया कि यह भगवान मरम्मन मंदिर 1827 में बनाया गया था. -मंदिर के बाद पीएम मोदी मशहूर चूलिया मस्जिद पहुंचे. यहां उनके साथ सिंगापुर के सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस येन भी मौजूद रहे. यह मस्जिद एक भारतीय चूलिया मुस्लिम व्यापारी ने बनवाई थी. -पीएम मोदी इंडियन हेरिटेज सेंटर भी पहुंचे. यहां उन्होंने RuPay कार्ड से मधुबनी पेंटिंग खरीदी. तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेश...