Skip to main content

सिंगापुर में मंदिर दर्शन के बाद मस्जिद पहुंचे PM मोदी, आज लौटेंगे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है. सिंगापुर में आज पीएम मोदी ने अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की. इसके बाद वह श्री मरम्मन मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद लिया. मंदिर के बाद वह चूलिया मस्जिद पहुंचे. मेटिस से मुलाकात के पहले पीएम मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मिले.


Updates...


-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में मरम्मन मंदिर जाकर पूजा अर्चना की.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देते हुए सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पूजा की. उन्होंने बताया कि यह भगवान मरम्मन मंदिर 1827 में बनाया गया था.


-मंदिर के बाद पीएम मोदी मशहूर चूलिया मस्जिद पहुंचे. यहां उनके साथ सिंगापुर के सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस येन भी मौजूद रहे. यह मस्जिद एक भारतीय चूलिया मुस्लिम व्यापारी ने बनवाई थी.


-पीएम मोदी इंडियन हेरिटेज सेंटर भी पहुंचे. यहां उन्होंने RuPay कार्ड से मधुबनी पेंटिंग खरीदी.


तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद गुरुवार को सिंगापुर पहुंचे थे. शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई तरह के समझौते हुए. पीएम मोदी ने यहां एक विश्वविद्यालय का भी दौरा किया, इस दौरान उन्होंने रोबोट के साथ भी बात की. प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और टेक्नॉलोजी के मुद्दों पर सहमति बनी है.







भारत-सिंगापुर के बीच कई समझौते




1. नर्सिंग पर म्यूचुअल पहचान एग्रीमेंट.


2. भारतीय नेवी और सिंगापुर की नेवी के बीच साझा समन्वय, जहाजों के लिए सेवा का आदान-प्रदान, सबमरीन के लिए भी समझौता.


3. भारत कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, IT मंत्रालय, भारत सरकार, सिंगापुर कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, साइबर सुरक्षा एजेंसी ऑफ रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर के बीच समझौता.


4. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिया, सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, ऑफ सिंगापुर के बीच समझौता


5. पर्सनल मैनेजमेंट और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए भारत और सिंगापुर में समझौता.


6. दोनों देशों के वित्त मंत्रालय के बीच ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाने के लिए समझौता.


7. भारत के नीति आयोग और सिंगापुर कॉर्पोरेशन एंटरप्राइज के बीच प्लानिंग के क्षेत्र में समझौता.


आज पीएम मोदी सिंगापुर में मंदिर और मस्जिद का दौरा करने के बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर वह भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.






Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...