खास बातें भारत की छह खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं पिछले 5 वर्ल्ड टी-20 में भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारतीय टीम 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंची थी प्रोविडेन्स (गयाना): खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अब तक अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार (9 नवंबर) को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में अपने अभियान का सकारात्मक आगाज करने के लिए उतरेगी. भारतीय महिला टीम 50 ओवरों के मैच की तुलना में टी-20 में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पायी है. वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी जहां उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. कप्तान हरमनप्रीत कौर और नवनियुक्त कोच रमेश पोवार ने कहा कि टीम ने फाइनल की उस हार से सबक लिया है और युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम ‘निर्भीक’ बन गई है. भारत की छह खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं. पिछले पांच वर्ल्ड टी-20 में भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया. वह 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था. यह पहला अवसर है जबकि महिला वर्ल्ड टी-20 पुरू...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.