नई दिल्ली: 21 जुलाई को होने वाली जीएसटी कॉउंसिल की बैठक से कंज्यूमर के लिए राहत की खबर मिल सकती है. GST काउंसिल की करीब 24 से 32 उत्पादों की दर कम करने पर फैसला हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, कंज्यूमर के इस्तेमाल की चीजों पर दरों में कटौती की जा सकती है. इनमें जॉब वर्क, देवी देवताओं की मूर्तियां, साल लीव्स पर जीएसटी दर कम करने पर फैसला हो सकता है. काउंसिल की बैठक में एविएशन सेक्टर को महंगे फ्यूल से राहत मिलने की उम्मीदें कम हैं. क्योंकि, एटीएफ की दरों में कटौती को इस बार एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है. किस पर कितना घटेगा GST हैंडिक्राफ्ट, हैंडलूम आइटम को 12 फीसदी से कम करके 5 फीसदी स्लैब में लाया जा सकता है. वहीं, इलेक्ट्रॉनिक बुक पर जीएसटी की दर 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी की जा सकती है. इसके अलावा कई अन्य जरूरी आइट्म्स को 12 फीसदी के स्लैब से निकालकर 5 फीसदी के स्लैब में शामिल किया जा सकता है. होटल में ठहरना होगा सस्ता टूरिस्ट प्लेस पर घूमना और ठहरना सस्ता हो सकता है, क्योंकि होटल रूम के रेंट पर वास्तविक और घोषित रेंट के बीच स्थिति स्पष्ट की जा सकती है. होटल रुम पर घोषित के ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.