नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के मिस्टर फिट अक्षय कुमार पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं और इन दोनों ही सितारों के फैंस इन्हें साथ देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अक्षय और रजनीकांत की भूमिकाओं वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म '2.0' का ट्रेलर (2.0 Trailer) रिलीज हो चुका है. रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'रॉबोट' की इस सीक्वेल में एक बार फिर चिट्टी रॉबोट के अवतार में रजनीकांत दिख रहे हैं, जबकि पहली बार इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं. अक्षय इस फिल्म में एक विलेन के तौर पर नजर आएंगे. ट्रेलर में अक्षय कुमार धमाकेदार अंदाज में दिख रहे हैं. यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है और इसके सीन्स में आपको वैसा ही अंदाज देखने को मिलेगा. ट्रेलर में जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिल रहा है. देशभर में अचानक सभी के मोबाइल फोन अचानक उड़कर गायब होने लगते हैं. इस मुसीबत से बचाने आता है, चिट्टी रॉबोट जो चिट्टी का नया वर्जन है. इस फिल्म को एस. शंकर ने निर्देशित किया है. यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.