Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Congress

सीताराम केसरी को बाथरूम में लॉक करके कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाया गया: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने मंगलवार को विश्वास जताया कि अपने काम के बलबूते बीजेपी राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी और वसुंधरा राजे का फिर एक बार मुख्यमंत्री बनना निश्चित है. उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया. जयपुर:  केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल  ने कांग्रेस पर अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करने का आरोप लगाया है. पीयूष गोयल ने कहा, 'सीताराम केसरी को एक बाथरूम में लॉक करके कांग्रेस के अध्यक्ष पद से निकाला गाया. उनके (कांग्रेस) पांच वर्ष के पीएम नरसिम्हा राव को उनके दुखद देहांत के बाद जिस प्रकार से अपमानित किया गया. वो चित्र देश की आंखों के सामने आज भी बैठा है.' पीयूष गोयल ने मंगलवार को विश्वास जताया कि अपने काम के बलबूते बीजेपी राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी और वसुंधरा राजे का फिर एक बार मुख्यमंत्री बनना निश्चित है. उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया. रेल मंत्री गोयल ने यहां बीजेपी के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से पूरे देश में और वसु...

MP चुनाव: अखिलेश ने कांग्रेस को 200 सीटें जीतने का बताया फॉर्मूला, लेकिन...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली बार पत्रकारों को बताया कि आखिर मध्य प्रदेश में महागठबंधन क्यों नहीं बन पाया. भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  में सत्ता पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस यहां महागठबंधन बनाने में नाकाम साबित हुई है. 15 साल से सत्ता में जमी हुई बीजेपी को हटाने के लिए कांग्रेस अकेले ही मैदान में दमखम दिखा रही है. महागठबंधन नहीं बनने के पीछे राजनीति के जानकर अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  अखिलेश यादव  ने पहली बार पत्रकारों को बताया कि आखिर मध्य प्रदेश में महागठबंधन क्यों नहीं बन पाया. साथ ही अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास 230 में से 200 सीटें जीतने का मौका था, लेकिन उसने गंवा दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रस्तावित गठबंधन में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को शामिल करने को तैयार नहीं थी, जिसके कारण हमारा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाया. अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद संवाददाताओं ...

राजस्थान: सीपी जोशी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस का पीएम ही बनवाएगा राम मंदिर

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने कहा, कांग्रेस पार्टी द्वारा ही ताला खुलवाया गया था. जिसके बाद वह बोले राम मंदिर भी कांग्रेस पार्टी ही बनवाएगी या कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनवाएगा. जयपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल चुनावों के वक्त ही राम को याद करती है और फिलहाल इसके टाइटल का विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. दरअसल, मंगलवार को एक निजी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती. राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस या कांग्रेस का प्रधानमंत्री ही कराएगा. उन्होंने बोला साल 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही उस विवादित परिसर का ताला खुलवाया था. इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने कहा, कांग्रेस पार्टी द्वारा ही ताला खुलवाया गया था. जिसके बाद वह बोले राम मंदिर भी कांग्रेस पार्टी ही बनवाएगी या कांग्रेस...

कांग्रेस करेगी इवांका ट्रंप के प्राइवेट ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच

अमेरिकी कांग्रेस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज के लिए निजी ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच करेगी वॉशिंगटन :  अमेरिकी कांग्रेस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज के लिए निजी ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच करेगी. इवांका ट्रंप, उनके पति जेरेड कुशनर और व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारियों के इस मामले में शामिल होने की बात सामने आने के बाद पिछले साल कांग्रेस की निगरानी और सरकारी सुधार समिति ने जांच शुरू की थी. निगरानी समिति के संभावित अध्यक्ष एलीजा कमिंग्स ने मंगलवार को कहा कि वह इस मामले की द्विदलीय जांच बहाल करेंगे. इसे रिपब्लिकन पार्टी ने बंद कर दिया था. उन्होंने कहा कि वह ट्रंप प्रशासन पर इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का दबाव बनाएंगे. इस सप्ताह वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बाद इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल इवांका, व्हाइट हाउस के सहायकों, कैबिनेट सदस्यों और इवांका के सहायकों ने निजी ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए सैंकड़ों ई-मेल भेजे थे जो कानू...

केरल: कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एम आई शनवास का निधन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने शनवास के निधन पर शोक प्रकट किया है. तिरुवनंतपुरम:  कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष और वयनाड के सांसद एम आई शनवास का मंगलवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. वह 67 वर्ष के थे. उन्होंने लोकसभा में दो बार केरल के वयनाड संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने देर रात एक बजे अंतिम सांस ली. उनका दो नवंबर को यकृत (लिवर) का प्रतिरोपण हुआ था. उनका पार्थिव शरीर दोपहर में कोच्चि लाए जाने की उम्मीद है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने शनवास के निधन पर शोक प्रकट किया है. शनवास के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा...

भीमा कोरेगांव केस : नक्‍सलियों के लेटर में मिला दिग्विजय सिंह का मोबाइल नंबर, पूछताछ संभव

भीमा कोरेगांव केस की जांच कर रही पुणे पुलिस को नक्‍सलियों के पास से मिला कांग्रेस नेता का मोबाइल नंबर. नई दिल्‍ली :  देश में नक्‍सलियों की मदद करने और उनके संपर्क  में रहने के मामले में  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  का नाम भी सामने आया है. पुणे पुलिस के मुताबिक  भीमा कोरेगांव केस की जांच  के दौरान दिग्विजय सिंह का मोबाइल नंबर नक्‍सलियों के पास होने की बात सामने आई है. इसके उन्‍हें प्रमाण भी मिले हैं. दिग्विजय सिंह का नक्‍सली कनेक्‍शन सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि पुणे पुलिस उनसे भी भीमा कोरेगांव केस के संबंध में पूछताछ कर सकती है. दरअसल भीमा कोरेगांव केस की जांच कर रही पुणे पुलिस को नक्‍सलियों के पास से जो पत्र मिले थे, उनमें से एक पत्र ऐसा भी था, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा था. उस नंबर को रखने वाले व्‍यक्ति को नक्सलियों ने अपना दोस्त बताया था. नक्‍सलियों ने जरूरत के समय इस शख्स से मदद लेनी की बात कही थी. नक्‍सलियों के पास से मिले पत्र में दिग्विजय का नंबर होने की पुलिस ने की पुष्टि. इस बात के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सबमें कांग्रेस के ...

राजस्थानः पहली लिस्ट में क्या होगा कोई फेरबदल?, कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक जारी

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टिकट बंटवारे से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी को देखते हुए बुलाई गई. इस बैठक में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विवादित सीटों को लेकर मंथन हुआ. नई दिल्लीः  राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद उपजे विवाद को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके निवास पर मंथन जारी है. राहुल गांधी अपना मध्य प्रदेश दौरा बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौटे हैं. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के वार रूम 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड़ पर सुबह से ही टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जाहिए करने पहुंचे राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने डेरा डाला हुआ था. यहां करीब 3 घंटे तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली.  स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सभी नेता राहुल गांधी के निवास पर बैठक के लिए चले गए. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टिकट बंटवारे से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी को देखते हुए बुलाई गई. इस बैठक में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विवादित सीटों को लेकर मंथन हुआ. टिकट वितरण के बाद हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है. ऐसा माना ज...

राजस्‍थान : पहली लिस्‍ट आते ही कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के घर के बाहर मचा दिया बवाल, कहा- पैसे लेकर टिकट बांटे गए

लिस्‍ट जारी होने के बाद टिकट न मिलने से पार्टी के राज्‍य स्‍तरीय नेताओं और समर्थकों में असंतोष उभर आया. बस फिर क्‍या था, इसके बाद दिल्‍ली में राहुल गांधी के निवास 12, तुगलक लेन के बाहर हंगामा शुरू हो गया. नई दिल्‍ली :  राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से बुधवार को प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी किए जाने के बाद पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गई. खुद या अपने नेता को टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरकर सामने आ गया, लिहाजा उन्‍होंने दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया. कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर पैसे लेकर टिकट बांटे जाने का आरोप लगा. वहीं, पार्टी के एक नाराज नेता ने तो चूरू से टिकट पाए रफीक मंडेलिया को प्रवर्तन निदेशालय का वॉन्‍टेड बता डाला और कहा कि रफीक पर तो 100 से ज्‍यादा केस दर्ज हैं. विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर तुगलक रोड थाने ले गई. दरअसल, राज्‍य में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की गई. कांग्रेस ने इस सूची में 152 ...

हरियाणा में सरकार बनी तो गरीबों के लिए शुरू होगी ‘आटा दाल चीनी’ योजना : सुरजेवाला

    जींद:  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी गरीबों और दलितों के लिए ''आटा दाल चीनी योजना'' लागू करेगी. इसके तहत कम कीमत पर ये वस्तुयें मुहैया करायी जाएंगी. सुरजेवाला ने रविवार को स्थानीय हुड्डा ग्राउंड में आयोजित 'गरीब अधिकार रैली' को संबोधित करते हुए उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर गरीबों और दलितों के लिए आटा-दाल-चीनी योजना लागू करने, दलितों को कम दामों में आटा, दाल और चीनी मुहैया करवाने, इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत सभी दलित परिवारों के पानी के बिल माफ करने समेत दस सूत्री एजेंडा लागू करने का वचन दिया. उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि आटा-दाल-चीनी योजना के तहत परिवार के 4 सदस्यों को 20 किलोग्राम अनाज 2 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जाएगा. इन परिवारों को 20 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2 किलोग्राम दाल व 12 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक किलोग्राम चीनी मुहैया करवाई जाएगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि हर मुहल्ले में दलित चौपाल व धर्मशाला खोली जाएगी. प्रदेश के होनहार जो बच्चे आईएए...

बच्‍ची को गोद में लेकर राहुल गांधी ने छत्‍तीसगढ़ के गुरुद्वारे में टेका मत्‍था, देखते रह गए लोग

नई दिल्‍ली :  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार और तैयारियों का जायजा लेने राजनांदगांव के दो दिनी दौरे पर गए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को वहां एक गुरुद्वारे में मत्‍था टेका. शनिवार को राहुल गांधी अन्‍य कांग्रेस नेताओं संग गुरुद्वारे पहुंचे. वहां परिवार के साथ मौजूद एक बच्‍ची को राहुल गांधी ने अपनी गोद में लिया और गुरुद्वारे में मत्‍था टेका. इस दौरान बच्‍ची लगातार राहुल गांधी को ही देखती रही. राहुल गांधी इस गुरुद्वारे में काफी समय रुके और अन्‍य लोगों से भी मुलाकात की. फोटो ANI बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दौरे के पहले दिन शुक्रवार को राजनांदगांव में रोड शो किया था. उन्‍होंने इस दौरान भ्रष्टाचार, नोटबंदी और किसानों की कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर हमला किया और राज्य में अपनी पार्टी की सरकार आने पर किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था. कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां रोड शो करके पार्टी प्रत्याशी करूणा शुक्ला के पक्ष में वोट और समर्थन मांगा था. राजनांदगांव में पीटीएस स्थित हेलीपैड में कांग्रेस प्रत्याशी करूणा शुक्ला, सुबोध ...

छत्‍तीसगढ़ के लिए बीजेपी का 'अटल संकल्‍प पत्र' जारी, शाह बोले- 'लोगों की परेशानी सुन बनाया पत्र'

    नई दिल्‍ली :  आगामी छत्‍तीसगढ़ विधाननसा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. शनिवार को बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने एक समारोह के दौरान पार्टी के घोषणा पत्र को 'अटल संकल्‍प पत्र' के नाम से जारी किया. इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य की बीजेपी सरकार और मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के कार्यों की तारीफ की. फोटो BJP twitter छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान कहा 'राज्‍य में पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा. 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और यूनिफॉर्म दी जाएगी. अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. रमन सिंह जी ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है, सफल प्रयास किया है. हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है, रमन सिंह जी ने नक्सलवाद को करीब करीब खत्म कर दिया है. अमित शा...

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज प्रचार के लिए रण में उतरेंगे PM मोदी, राहुल भी संभालेंगे मोर्चा

रायपुर :  छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे.भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रदेश में राहुल की पांच सभाएं वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को ...

राजस्थान चुनावः अमित शाह ने रच दिया है चक्रव्यूह! क्या पूरा हो सकेगा कांग्रेस का सपना?

जयपुरः  राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत के सपने देखने लगी है. कांग्रेस को ऐसा लगने लगा है कि वह राजस्थान में बीजेपी से आगे हैं. हालांकि कुछ राजनीतिज्ञों को भी लग रहा है कि बीजेपी राजस्थान में पिछड़ रही है. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष ने राजस्थान को जीतने के लिए चक्रव्यूह की रचना कर दी है. जिसे भेदने के लिए कांग्रेस को रणनीति तैयार करनी होगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान में जीत दर्ज करने के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं. उन्होंने अपने सबसे बड़े हथियार को आजमाने की तैयारी कर ली है. जानकारों की मानें तो बीजेपी ने पीएम मोदी की करीब एक दर्जन रैली पूरे राजस्थान में करने की तैयारी कर ली है. बीजेपी को इस बात का भरोसा है कि पीएम मोदी की रैली के बाद सारी चीजें बदल जाएंगी. पीएम मोदी की रैली के बाद विरोधी दलों की लहर भी शांत हो जाएगी. वहीं, राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे की विकास यात्रा पिछले कई महीनों से चलाई जा रही है. अब पीएम मोदी की रैली के साथ इसे और गति मिल जाएगी. आपकों बता दें कि बीजेपी ने पीएम मोदी की रैलियों की तारीख तय कर दी है. हालांकि यह पांच दिनों की रैलियों की तारीख तय हुई है....

कांग्रेस से नहीं मिला टिकट, तो सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे ने थामा SP का हाथ, भरा पर्चा

नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस ने 1 सीट (जतारा विधानसभा) लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ने बाद 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है. सत्यव्रत के बेटे लड़ रहे हैं सपा के टिकट पर चुनाव इस बार आलम यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यव्रत चतुर्वेदीके बेटे नितिन चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. छतरपुर कांग्रेस में उठी बगावत की चिंगारी यहीं नहीं रुकी बल्कि नितिन ने राजनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन भी दाखिल कर दिया है. हालांकि मीडिया से मुखातिब हुए सत्यव्रत चतुर्वेदी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है. सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा, "मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है न ही कांग्रेस की विचारधारा. अगर कांग्रेस ने 15 साल तक कोई गल...

राजस्थान चुनावः शरद यादव से गठबंधन पर कांग्रेस में रार, नेताओं को सता रहा है डर

    अलवरः  राजस्थान विधानसभा चुनाव में काग्रेंस में टिकट को लेकर रार मची हुई है. कांग्रेस में अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है. वहीं, कई नेताओं और विधायकों को टिकट कटने का भी डर सता रहा है. हालांकि कई स्थानों पर कांग्रेस के नेताओं ने अपने चुनाव लड़ने का भरोसा भी कार्यकर्ताओं को दिला दिया है. लेकिन इस पर अंतिम मुहर नहीं लगने से नेताओं को डर सताने लगा है. वहीं, कांग्रेस ने कई पार्टियों से गठबंधन भी कर रही है. ऐसे में कांग्रेस ने जेडीयू से बाहर हुए शरद यादव की नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी से गठबंधन किया है. लिहाजा कांग्रेस को कुछ सीटों पर अपनी उम्मीदवार को हटाना होगा. इस वजह से कांग्रेस में टेंशन भी बढ़ने लगी है. अलवर लोकसभा क्षेत्र में 11 विधानसभा सीटें आती है. इसमें से किशनगढ़बास विधानसभा सीट के नेताओं की टेंशन बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इस विधानसभा सीट से शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के उम्मीदवार को टिकट मिलने की पूरी संभावना है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं में यहां निराशा फैल गई है. कांग्रेस नेताओं में इसे लेकर विरोधी सुर भी सुनने को मिल रहा है. माना जा रहा है ...

कभी BJP के 'अपराजेय योद्धा' रहे सरताज सिंह को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस ने दिया एक और

नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं कांग्रेस ने 1 सीट (जतारा विधानसभा सीट) लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ने बाद 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टिकट वितरण के बाद एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी में नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने दिया. अब वे होशंगाबाद सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के अपराजेय योद्धा के तौर पर थी सरताज सिंह की पहचान भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सरताज सिंह ने शुक्रवार को नामांकन से पहले नर्मदा पूजन किया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय सेठानीघाट पर अपनी पत्नी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पूजा की. आपको बता दें कि 5 बार सांसद और दो बार मंत्री और विधायक रहे सरताज सिंह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह...

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला: नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, प्रधानमंत्री गलती स्वीकारें

नई दिल्ली:  आज नोटबंदी को हुए दो साल हो गए. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ आज भी कांग्रेस पहले की तरह ही हमलावर है. नोटबंदी के दो साल को कांग्रेस बरसी और काला दिन के रूप में मना रही है. कांग्रेस ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि आठ नवंबर, 2016 को उठाया गया कदम ‘आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला' है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि अब नोटबंदी की जवाबदेही सुनिश्चित करने का समय आ गया है और प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘नोटबंदी आज़ादी के बाद सबसे बड़ा घोटाला है. नोटबंदी से कालाधन रखने वालों की हुई ऐश, रातों रात ‘सफेद' बनाया सारा कैश! न काला धन मिला, ना नक़ली नोट पकड़े गए, ना ही आतंकवाद व नक्सलवाद पर लगाम लगी.' उन्होंने कहा, ‘120 लोग मारे गए, अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ का नुकसान, लाखों नौकरियां गईं. मोदी जी, देशवासियों को अब तक ‘अर्थव्यवस्था तहस-नहस दिवस' यानी नोटबंदी की दूसरी बरसी की बधाई नहीं दी? कोई विज्ञापन भी नहीं? आप भूल गए होंगे लेकिन दे...

Rafale Deal:अपने ही बुने जाल में फंस गई राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट, CEO छुपा रहे सचः कपिल सिब्बल

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल( Congress Leader Kapil Sibal )  ने भारत-फ्रांस के बीच राफेल विमान सौदे( Rafale Deal) में शीर्ष स्तर पर घपलेबाजी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने राफेल विमान निर्माता कंपनी दसॉल्ट के सीईओ( (Dassault Aviation CEO) पर सच छुपाने का आरोप लगाया है. कहा है कि फ्रांस की विमानन कंपनी दसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर  (Eric Trappier) भारत को 36 राफेल विमानों की बिक्री के मामले में सच छिपा रहे हैं. मगर कंपनी अपने ही बुने जाल में फंस गई है. सिब्बल ने मंगलवार की रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने राफेल सौदे में मामले को उलझाने की कोशिश की और दसॉल्ट अब सच छिपाने की कोशिश कर रही है. दुर्भाग्य से वह अपने ही जाल में फंस गई है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं दसॉल्ट को आगाह करना चाहूंगा कि जितना वो सौदे के बारे में सच छिपाएंगे समय के साथ वह उतने गंभीर भंवर में फंसते जाएंगे.''उन्होंने कहा, ‘‘हम दसॉल्ट के सीईओ को चीजों को नहीं उलझाने के लिए कह रहे. हम जांच चाहते हैं क्योंकि सौदे में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है.'' रा...

विफल ‘मोदीनॉमिक्स’ का परिणाम है देश में गंभीर आर्थिक संकट : कांग्रेस

नई दिल्ली :  कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार आ रही गिरावटऔर निर्यात के लिए ऋण सुविधा में कमी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकारपर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार ‘गंभीर आर्थिक संकट’ को मानने से भी इनकार कर रही है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है तो दूसरी तरफ निर्यात के लिए ऋण सुविधा में 47 फीसदी की कमी आई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है और मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है. गंभीर आर्थिक संकट का निवारण तो दूर की बात है, यह सरकार इसे स्वीकारने को भी तैयार नहीं है. यह संकट विफल ‘मोदीनॉमिक्स’ (मोदी का अर्थशास्त्र) का परिणाम है.’ Randeep Singh Surjewala  ✔ @rssurjewala On one hand, ₹ slides uncontrollably, ‘Exports Credit’ declines by 47% ! Economy in doldrums as Modi Govt remains on ‘mute’ mode, refusing to address or even acknowledge the ‘grave economic crisis’ spurred by the failure of failed ‘Modinomics’. pic.twitter.com/9rN4ArTu1n 8:59 AM - Sep 4,...

राहुल गांधी के साथ खाने का टेबल साझा करने की कीमत 82000 रुपये, पढ़ें क्‍या है मामला?

नई दिल्‍ली:  हालिया चार दिवसीय यूरोपीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जब ब्रिटेन के दौरे पर थे तो आयोजकों की तरफ से चंदा एकत्र करने के लिहाज से अमेरिकी तौर-तरीकों को अपनाने का मामला सामने आया है. जी न्‍यूज के अंग्रेजी अखबार DNA की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े उद्योगपतियों और पत्रकारों के साथ राहुल गांधी के साथ बातचीत के लिए खाने के टेबल की एक सीट के लिए प्रति व्‍यक्ति 900 पौंड (करीब 82 हजार रुपये) चार्ज करने का मामला सामने आया है. इसको अमेरिकी स्‍टाइल में चंदा एकत्र करने के तौर-तरीके के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के भीतर इस कारण नाराजगी के सुर भी उभरे हैं क्‍योंकि इस तरह से फंड एकत्रीकरण उस कार्यक्रम में किया गया, जिसमें खुद पार्टी अध्‍यक्ष मुख्‍य वक्‍ता थे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस तरह के आयोजन के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) से खफा है. आईओसी पर उठे सवाल इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ''पत्रकारों, उद्योगपतियों और हाई-प्रोफाइल लोगों से भरे कार्यक्रम में यदि किसी को आयोजन की वास्‍तविक प्रकृति के बारे में पता नहीं हो तो यह बहुत अच्‍छा विचार नहीं है....