Skip to main content

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज प्रचार के लिए रण में उतरेंगे PM मोदी, राहुल भी संभालेंगे मोर्चा










पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर
राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे.भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे.





वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह 11 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वह कांकेर जिले के पखांजुर के लिए रवाना होंगे. गांधी पखांजुर में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे. बाद में वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 3.15 बजे खैरागढ़ से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक डोंगरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद गांधी शाम को राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक रोड-शो करेंगे. गांधी राजनांदगांव में विश्राम करेंगे. उन्होंने बताया कि गांधी दूसरे दिन 10 नवंबर को राजनांदगांव से कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे और चारामा में दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह कोंडागांव के लिए रवाना होंगे. गांधी दोपहर 2.15 बजे से दोपहर तीन बजे तक कोंडागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और बाद में वह जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी जगदलपुर में दोपहर 3.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और बाद में नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.



दो चरणों में प्रदेश में मतदान
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दो चरणों मे मतदान होगा. पहले चरण में इस महीने की 12 तारीख को बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 सीटों अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर पर मतदान होगा. इन सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

कांग्रेस V/S बीजेपी
पहले चरण में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी चुनाव मैदान में हैं. वहीं, पहले चरण में रमन मंत्रिमंडल के दो सदस्यों और एक भाजपा सांसद के भाग्य का भी फैसला होना है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है और इस बार वह 65 सीटों पर जीत के साथ चौथी बार सरकार बनाने का प्रयास कर रही है. वहीं कांग्रेस इस बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है. राज्य में सरकार बचाने और बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है.

इधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ :जे: बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में है जिससे कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. राज्य में वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 49 सीटों पर भाजपा ने और 39 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. वहीं एक-एक सीट पर बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...