Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nawaz Sharif

भ्रष्‍टाचार में जेल में बंद नवाज शरीफ के केस की डेडलाइन तय, पाक सुप्रीम कोर्ट ने दिया सख्‍त आदेश

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यहां की जवाबदेही अदालत को आदेश दिया है कि वह  जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों  को अगले 6 हफ्ते के भीतर निपटाएं. मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक  पीएमएल-एन  के 68 वर्षीय नेता शरीफ अल-अजीजिया स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टेब्लिशमेंट मामलों में इस्लामाबाद की अदालत में पेश हुए. सुप्रीम कोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट मांगी डॉन अखबार की खबर के मुताबिक अदालत ने जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक को निर्देश दिया कि वह हर सप्ताह शीर्ष अदालत को मामले पर प्रगति की रिपोर्ट दें. समयसीमा के विस्तार की मांग करने वाले आवेदन पर सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बचाव पक्ष के वकील दिए गए वक्त में अपनी दलीलें पूरी कर लेंगे. 6 हफ्ते में निपटाएं पूरा केस पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली 3 न्यायाधीशों की पीठ ने भ्रष्टाचार के बाकी दो मामलों के निबटारे की समयसीमा में छह हफ्ते का विस्तार देने का आदेश दिया था. पिछले हफ्ते मलिक ने शी...

पाकिस्तान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक हुए विपक्षी दल, लेकिन यहां आकर फंस गया पेंच

मुरी:  पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार डॉन के रविवार के अंक में पहले पन्ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई एक खबर में सूत्रों के हवाले से इस बात का दावा किया गया है कि हाल ही में बने विपक्षी दलों के महागठबंधन की लगभग सभी पार्टियों ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नामांकित ऐतजाज एहसान को राष्ट्रपति पद के लिए उनके संयुक्त उम्मीदवार के रूप में खारिज कर दिया है लेकिन पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की है. बेकार गईं पीपीपी की कोशिशें खबर के मुताबिक सूत्रों ने डॉन को बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने शनिवार को मुरी में परिवार के राजसी निवास पर आयोजित बहुदलीय सम्मेलन के दौरान, सभी विपक्षी दलों ने पीपीपी द्वारा एहसान के एकपक्षीय नामांकन का विरोध किया और संयुक्त विपक्ष के मंच से अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने से इनकार कर दिया. खबर में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता वाली पीपीपी टीम ने अन्य विपक्षी दलों को एहसान के नामांकन पर सहमत होने के लिए काफी प्रयास किए ले...

पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए हाफिज सईद की पार्टी ने खेला ये दांव

इस्लामाबाद:  हाफिज सईद से संबंद्ध मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) ने आगामी आमचुनाव में एक ऐसी पार्टी के नाम का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे बहुत अधिक पहचान नहीं मिली है. यह निर्णय एमएमएल को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के आवेदन को दूसरी बार खारिज करने के पाकिस्तान के चुनाव आयोग के फैसले के बाद लिया गया है. एमएमएल मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का सहयोगी संगठन है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में एमएमल के समर्थित करीब 200 प्रत्याशी अल्लाह-ओ-अकबर तहरीक (एएटी) पार्टी के तहत मै दान में होंगे. एएटी पहले से ही पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) में पंजीकृत है. ईसीपी ने बुधवार (13 जून) को एक बार फिर पंजीकरण के लिए एमएमएल के आवेदन को ठुकरा दिया था. एमएमएल ने घोषणा की है कि चुनाव से पहले अगर शीर्ष न्यायालयों का निर्णय उनके पक्ष में नहीं आता है तो पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार एएटी के मंच से चुनाव में भाग लेंगे. ईसीपी की सूची में मान्यता प्राप्त दलों में एएटी 10 वें नंबर पर है. एएटी कम पहचान पाने वाली पार्टी है जिसके अध्य...