यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ है. सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने रविवार को एनकाउंटर में 6 आतंकियों को मार गिराया है . यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ. सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इसमें एक जवान भी शहीद हुआ है. जबकि दो आतंकियों के शवों की तलाश जारी है. साथ ही सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. सुरक्षा बलों को इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई. फोटो ANI बता दें कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए सभी आतंकियों के शव सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए थे. मारे गए आतंकियों की पहचान आजाद मलिक, उनीस शाफी, शाहिद बशीर, बासित इश्तियाक, आकिब नजर और फिरदौस नजर के रूप में की गई थी. इनमें से आजाद मलिक उर्फ आजाद डाडा पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.