यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ है. सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने रविवार को एनकाउंटर में 6 आतंकियों को मार गिराया है. यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ. सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इसमें एक जवान भी शहीद हुआ है. जबकि दो आतंकियों के शवों की तलाश जारी है.
साथ ही सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. सुरक्षा बलों को इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई.

Comments
Post a Comment