Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Last Ritula

MP: भय्यूजी महाराज को बेटी कुहू देगी मुखाग्‍न‍ि, 3 बजे आश्रम में होगा अंतिम संस्‍कार

इंदौर:  तनाव किसी की भी जिंदगी के लिए कितना घातक हो सकता है, इसी का ताजा उदाहरण है, आध्‍यात्मिक  गुरु भय्यूजी महाराज  का खुदकुशी कर लेना. भय्यूजी महाराज के अचानक उठाए गए इस कदम से उनके परिवार के साथ ही उनके अनुयायी भी सकते में हैं. मंगलवार को आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली थी, जिसके बाद उन्‍हें बॉम्‍बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया. बेटी कुहू देगी पिता को मुखाग्‍न‍ि ताजा खबर के मुताबिक भय्यूजी महाराज का आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे उन्‍‍‍‍‍हीं के आश्रम सूर्योदय में अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्‍कार से पहले भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर उनके इंदौर स्थित आश्रम में रखा गया है. उनके अतिम संस्कार में सीएम शिवराज समेत कई वीआईपी शामिल होंगे. ताजा खबर के मुताबिक, भय्यू जी महाराज को बेटी कुहू मुखाग्‍न‍ि देगी. 2017 में किया था दूसरा विवाह  मीडिया रिपोर्ट्स में भय्यूजी महाराज की मौत के पीछे पारिवारिक विवाद को बड़ी वजह बताया जा रहा है. दरअसल भय्यूजी महाराज ने पहली पत्‍नी के निधन के बाद दूसरा व...