बीजिंग : चीन की यात्रा पर मोदी सरकार के पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कहा है कि देश में लिंचिंग और रेप की घटनाओं के कारण देश के टूरिज्म पर थोड़ा बहुत असर जरूर हुआ है. लेकिन इन घटनाओं के कारण सबसे बड़ा नुकसान देश की छवि पर पड़ा है. अल्फोंस इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं. उनके पास पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार है. चीन में वह बीजिंग, वुहान और शंघाई पहुंचे अल्फोंस का उद्देश्य चीन के पर्यटकों को लुभाना है. अभी हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में किसी भी देश की तुलना में चीन के पर्यटक सबसे ज्यादा आए हैं. अल्फोंस से जब पूछा गया कि लिंचिंग की घटनाओं के कारण देश में पर्यटन प्रभावित हुआ है तो उन्होंने कहा, देश में बीफ बैन कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. पर्यटकों को ये केरल और नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों में आसानी से उपलब्ध है. अल्फोंस ने कहा, 'अगर ऐसा कुछ भी होता है तो देश की छवि के लिए अच्छा नहीं है.' इसके साथ ही अल्फोंस ने कहा, पीएम मोदी इसे पहले ही एक जघन्य अपराध बता चुके हैं. उन्होंने राज्यों से ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवा...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.