नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय का कार्यभार फिर से संभाल लिया है. करीब तीन महीने से भी ज्यादा समस के बाद अरुण जेटली की गुरुवार (23 अगस्त) वित्त मंत्रालय में वापसी हो रही है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद उन्हें कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरुण जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ है और वे ऑपरेशन के कारण 14 मई से बिना विभाग के मंत्री बनाए गए थे. वित्तमंत्री अरुण जेटली के बीमार होने के बाद से पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अस्थाई प्रभार सौंपा गया था पिछले तीन महीनों में जेटली की कई मौकों पर कमी महसूस की गई. राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव के दिन जेटली वोट डालने के लिए सदन में आए थे. अरुण जेटली सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं, इस दौरान विभिन्न आर्थिक और गैर-आर्थिक मुद्दों पर ब्लॉग लिखे. स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते ही वो पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की कुछ दिन पहले ही दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.