नई दिल्ली: कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर बुधवार (13 जून) को काउंटिंग के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने यहां जीत दर्ज की है. मतगणना बुधवार सुबह शुरू हुई थी. इस सीट पर 11 जून को मतदान हुआ था. कर्नाटक विधानसभा के लिए 12 मई को प्रदेश भर में चुनाव कराये गए थे. लेकिन बीजेपी प्रत्याशी बीएन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव टाल दिया गया था. विजयकुमार इस सीट से विधायक थे. जयनगर सीट पर 11 जून को मतदान में करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस सीट पर बीजेपी ने विजयकुमार के भाई बीएन प्रहलाद को खड़ा किया था. वहीं सौम्या वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी हैं. चुनाव से पहले जेडी(एस) ने 5 जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया और अपने सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को समर्थन दिया. मतगणना केन्द्र के भीतर और आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. काउंटिंग पूरी होने के पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक सुबह 10 बजे तक की काउंटिंग में सौम्या ने प्रह्लाद पर अच्छी बढ़त बना ली थी. चुनाव...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.