Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महाराष्ट्र

वर्धा: पुलगांव स्थित सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में धमाका, 4 लोगों की मौत, 6 अन्‍य घायल

धमाके में घायल एक शख्‍स की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि पुराने विस्‍फोटकों का निपटारा क‍िए जाने के दौरान यहा धमाका हुआ. इस धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. उल्‍लेखनीय है कि 2016 में भी आर्मी डिपो में एक धमाका हुआ था, जिसमें 17 जवानों की मौत हो गई थी. उस वक्‍त पुलंगाव के इस डिपो में 2 अधिकारियों सहित 15 जवानों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 19 लोग भी इस हादसे में जख्मी हो गए थे. यह हादसा देर रात गोला बारूद में आग लगने से हुए विस्फोट के बाद हुआ था, जिसके चलते यहां भीषण आग भी लग गई थी. बता दें कि यह देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है. यहां सेना द्वारा हथियार, बम और अन्य विस्फोटक रखे जाते हैं.

राम मंदिर: RSS ने कहा- सुप्रीम कोर्ट हिंदू समाज की भावनाओं को समझे, देरी हुई तो आंदोलन करेंगे

मुंबई:  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने आज राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है. सुप्रीम कोर्ट में मामला जनवरी तक टलने को लेकर संघ ने कहा कि कोर्ट को हिंदू समाज की भावनाओं को समझना चाहिए. आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3 दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद संघ के सरकार्यवाहक भैय्याजी जोशी ने कहा, ''कोर्ट के फैसले में देरी हो रही है कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया. वह उनका अधिकार क्षेत्र है. लेकिन जब पूछा गया कि इस मामले पर आगे सुनवाई कब होगी? तो कोर्ट ने कहा कि उसके पास और भी प्राथमिकताएं हैं.'' उन्होंने आगे कहा, ''कोर्ट की इस टिप्पणी से हिंदू समाज अपमानित महसूस कर रहा है. हम अदालत से विनती करते हैं कि वह इसपर फिर से विचार करे. हिंदू भावना और आस्था का ख्याल रखे.'' आरएसएस ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो फिर से आंदोलन करेंगे. पिछले 30 सालों से आंदोलन चल रहा है. मंदिर बनाने में बहुत देरी हो चुकी है. अगर कोई रास्ता नहीं बचता है तो कानून ही आखिरी रास्ता है. मुंबई में हुई आरएसएस कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने भी आज शिरकत की. शाह संघ प्रमुख मोहन भागवत से भ...

मुंबई में कल से RSS की बैठक, तीन दिन तक चलेगा मंथन, राम मंदिर पर हो सकती है अहम चर्चा

मुबंई:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक 31 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो रही है. मंगलवार (30 अक्टूबर) को इस तीन दिवसीय बैठक के मुद्दों के चयन पर भी एक बैठक की जाएगी. इसमें तीन दिनी बैठक की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी. इस बैठक में आरएसएस से जुडे 54 संघटन शामिल होंगे. बैठक में देश भर से संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. तीन दिनों तक चलनेवाली इस बैठक में राजनैतिक मुद्दों के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, देश की सुरक्षा, सीमा क्षेत्र का विकास, नई शिक्षा नीति एवं स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण आदि मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर अहम चर्चा होगा. साल में एक बार होने वाली संघ की इस अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक को दीवाली बैठक के नाम से भी लोग जानते हैं. हर साल ये बैठक विजयादशमी के बाद और दीपावली से पहले होती है.  इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी, सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबले, वी.भागय्या, डॉ.मनमोहन वैद...

मुंबई: परेल के क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली/मुंबई:  साउथ मुंबई के परेल इलाके स्थित क्रिस्टल टावर में बुधवार सुबह (22 अगस्त) को आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. 10 से 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. क्रिस्टल टावर में कई लोगों के फंसे होने की आंशका है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> जानकारी के मुताबिक,  जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है. अभी फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है. ये सेकेंड लेवर की आग बताई जा रही है, जो खतरनाक मानी जाती है. आपको बता दें, हिंदमाता सिनेमा के पास ही क्रिस्टल टावर स्थित है. बताया जा रहा है कि 12वीं फ्लोर से आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है. 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है.

महाराष्ट्र: कई शहरों में एटीएस की छापेमारी, मुंबई के बाद पुणे से एक संदिग्ध गिरफ्तार

मुंबई:  महाराष्ट्र में कई जगहों पर  आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस)  की छापेमारी जारी है. गुरुवार देर रात को पालघर के नालासोपारा इलाके से वैभव राउत को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस ने शुक्रवार को पुणे से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एटीएस ने पुणे से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछाताछ के लिए हिरासत में लिया है. आपको बता दें कि, मुंबई से सटे पालघर के नालासोपारा पश्चिम स्थित भंडार अली इलाके में गुरुवार देर शाम एटीएस ने वैभव राउत के घर और पास की दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में जिंदा बम और बम बनाने का सामान बरामद किया था. आपको बता दें कि राउत सनातन संस्था का पदाधिकारी है. वह ‘हिंदु गोवंश रक्षा समिती’ के लिए काम करता है. राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र हिंदू जनजागृती समिती के राज्य संगठक सुनील घनवट ने बताया कि राउत हिंदु गोवंश रक्षा समिती के लिए काम करता है. उधर, भंडार अली इलाके में रहने वाले लोग राउत को एक अच्छा इंसान मानते थे. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके पड़ोस में रहने वाला यह व्यक्ति अपने घर में मौत का सामान इक...

महाराष्ट्र में तेज हुई मराठा आंदोलन की मांग, आज से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

मुंबई/पुणे :  महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की मांंग तेज होती जा रही है. आंदोलन के कारण अब तक 6 लोगों ने खुदकुशी की है. आज (बुधवार) आंदोलन और भी उग्र हो सकता है. संगठन की ओर से आरक्षण के लिए आज से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा. आंदोलन के उग्र होने के अंदेशे के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है और राज्य में सुरक्षा के पुख्ता और सख्त इंतजाम किए गए हैं. 8 लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश आरक्षण की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर रास्ता रोको प्रदर्शन कर ट्रैफिक जाम किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मराठवाड़ क्षेत्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगभग 8 प्रदर्शनकारियों ने मिट्टी का तेल छिड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लातूर के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ का कहना है कि जिले के औसा में तहसीलदाय कार्यालय के बाहर आठ लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें शांत कराया. भावनाओं के आधार पर नहीं लिया जा सकता फैसला- सीएम वहीं, मराठा आंदोलन के बारे में प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि किसी भी एक सम...

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस बढ़ा रही शिवसेना की ओर दोस्ती का हाथ!

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की दोस्ती टूटने के बाद अब देश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है. अभी पुख्ता तौर पर भले कुछ न हो लेकिन संकेतों में कुछ कुछ दिखने लगा है. ऐसा ही एक इशारा शुक्रवार (27 जुलाई 2018) को मिला, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले चार साल में रिश्ते सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे. इसके बाद ही लगने लगा था कि ये गठबंधन नहीं चलेगा. अब दोनों पार्टियों ने घोषणा कर दी है कि वह अगला चुनाव अलग अलग लड़ेंगी. इधर, शिवसेना जहां भाजपा पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही, वहीं कांग्रेस की तारीफ से भी वह परहेज नहीं कर रही है. Rahul Gandhi  ✔ @RahulGandhi Best wishes to Shri Uddhav Thackeray ji, on his birthday. I wish him good health and happiness always. 9:47 AM - Jul 27, 2018 इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब संसद ...

शिरडी: साईं बाबा को फिर मिला अनोखा दान, सोने के मुकुट के अलावा मिलीं ये खास मशीनें

शिरडी:  शिरडी का विश्व प्रसिद्ध साईं मंदिर अपने चमत्कारों के लिए ही नहीं बल्कि मंदिर में भक्तों द्वारा किए जाने वाले दान के लिए भी प्रसिद्ध है. आपको बता दें कि शिरडी के साईं मंदिर में चढ़ावे में सिर्फ रुपये-पैसे ही नहीं बल्कि तरह-तरह के दान आते हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक साईं मंदिर में किसी ने डायलिसिस मशीन चढ़ाई है तो किसी भक्त ने एक करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन भेंट की है. तो वहीं एक भक्त ने साईं के चरणों में सोने का मुकुट चढ़ाया है. मुंबई के साईं भक्त ने चढ़ाई डायलिसिस की आधुनिक मशीन मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के साईं भक्त संजय असरानी ने डायलिसिस की आधुनिक मशीन चढ़ाई है. जापान में बनी इस मशीन की कीमत 19 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह मशीन किडनी रोगियों के लिए साईंबाबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगाई जाएगी. बेंगलुरू के भक्त ने दान की रोटी बनाने वाली मशीन जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन दान की है. इस ऑटोमेटिक मशीन से एक घंटे में करीब 25 हजार रोटियां बन जाती हैं. यही नहीं ...

महाराष्ट्र: लोन के बदले किसान की पत्नी से सेक्स की डिमांड, बैंक मैनेजर फरार

महाराष्ट्र के बुलढाड़ा में बैंक मैनेजर द्वारा एक किसान की पत्नी से लोन के बदले सेक्स की डिमांड करने का मामला सामने आया है. किसान की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है. बैंक के चपरासी मनोज चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया गया है. बैंक मैनेजर और बैंक के चपरासी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. किसान की पत्नी ने मैनेजर के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है. पुलिस के मुताबिक, बुलढाड़ा में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मैनेजर राजेश हिवासे की तलाश के लिए पुलिस टीमें वर्धा और नागपुर भेजी गई हैं. नागपुर और वर्धा में आरोपी बैंक मैनेजर का घर है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता किसान परिवार बुलढाणा ज़िले के मलकापुर तहसील में पड़ने वाले दताला गांव का रहने वाला है. किसान दंपति बीज और बुआई के लिए कृषि लोन लेने बैंक की दाताला शाखा पहुंचे. कागज़ात की जांच करने के बाद मैनेजर ने अपना मोबाइल नंबर किसान को दे दिया. इसके बाद मैनेजर ने किसान के घर बैंक के चपरासी मनोज चव्हाण को भेजा. मनोज ने किसान की पत्नी को मैनेजर से फोन पर बा...

सांवले रंग को लेकर देते थे ताना, तंग आकर महिला ने खाने में मिलाया जहर

भोजन में जहर देकर पांच लोगों की हत्या मुंबई :  महाराष्ट्र में रायगढ़ पुलिस ने एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए भोजन में जहर देकर पांच लोगों की हत्या के आरोप में आज शाम 28 वर्षीय गृहिणी को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा उर्फ ज्योति सुरेश सुरवासे के परिवार वाले और रिश्तेदार उसके रंग और अच्छा खाना ना पकाने को लेकर ताने मारते रहते थे, जिससे परेशान होकर उसने इस जुर्म को अंजाम दिया. रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि उसने 18 जून को खालापुर तहसील के महाड गांव में एक रिश्तेदार सुभाष माणे की पार्टी के लिए तैयार की गई दाल में कथित तौर पर कीटनाशक दवा मिली थी. दाल खाने के बाद सात से 13 साल की आयु के बीच के चार बच्चे और 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतकों में महिला के दो रिश्तेदार शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि महिला का इरादा, अपने पति और ससुराल वालों को मारने का था. महिला ने बताया कि उसके सांवले रंग को लेकर परिवारवाले चिढ़ाते थे और अच्छा खाना नहीं बना पाने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. 18 जून को महाड गांव में सुभाष माने के घर भंडारा था. इसमें ...

'धड़क' के ट्रेलर पर अब मुंबई पुलिस ने भी ली फिरकी, इस तरह किया लोगों को जागरुक

नई दिल्ली : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. जाह्नवी कपूर फिल्म ' धड़क ' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं और उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया है. जाह्नवी के साथ फिल्म में ईशान खट्टर लीड रोल में दिखाई देंगे लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. कई लोगों का कहना है कि ट्रेलर में दोनों के इमोशन्स नहीं दिख रहे हैं जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने भी लोगों को जागरुक करने के लिए ट्रेलर के एक सीन का इस्तेमाल किया है. दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की गई है. इस तस्वीर में  'धड़क' के ट्रेलर का एक सीन दिखाया गया है . जिसमें जाह्नवी, ईशान से कहती हैं कि 'क्या नाटक कर रहा है, मुझे देख क्यों नहीं रहा'. इसका इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ट्रेफिक सिगनल के भी इमोशन होते हैं और आपको उन्हें अंदेखा नहीं करना चाहिए, और आपके इस रिश्ते से ई-चलान बहुत खुश नहीं है. यहां देखें ट्वीट- View ...

रेलवे की बड़ी तैयारी, अब पानी में भी दौड़ेगी ट्रेन, तैयार किया गया ऐसा इंजन

नई दिल्ली/मुंबई:  क्या आपने पानी पर दौड़ती ट्रेन देखी है, अगर नहीं तो अब यह मुमकिन होने वाला है. जल्द ही आप ट्रेन को पानी पर दौड़ता हुआ देखेंगे. दरअसल, भारी बारिश के कारण पानी भरने से ट्रेन सेवा बाधित होती है. खासकर मुंबई की लाइफलाइन लोकल के पहिए थमने से लाखों लोग प्रभावित होते हैं. ऐसे में अब मुंबईकर्स के लिए अच्छी खबर है. सेंट्रल रेलवे ने अत्याधुनिक वॉटरप्रूफ लोकोमोटिव इंजन तैयार कर लिया है. जल्द ही इसे पटरियों पर उतारने की तैयारी है. यह इंजन 12 इंच पानी में भी दौड़ सकेगा. आमतौर पर ट्रैक पर 4 इंच पानी जमा होने पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाती है. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. 12 इंच पानी में भी चलेगा इंजन ‘वाटरप्रूफ’ लोकोमोटिव इंजन को 12 इंच तक जलभराव में भी संचालित किया जा सकता है. सेंट्रल रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह अत्याधुनिक लोकोमोटिव इंजन जलभराव के कारण पटरियों पर फंसने वाली लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की ट्रेनों को चला सकते हैं. Railway की नई पहल : पानी की खाली बोतल दो और उसके बदले 5 रुपये लो! कुर्ला में तैयार किया गया इंजन सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ सुनील उदासी के मु...

मुश्किल में राहुल गांधी, आरएसएस मानहानि केस में भिवंडी की अदालत ने किए आरोप तय

अदालत ने वर्ष 2014 में आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंते द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए राहुल को अदालत में पेश होने का दो मई को आदेश दिया था. मुंबई :  महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ होने का विवादित भाषण देने के मामले में  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  अब मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. इस मामले में भिवंडी की एक अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय कर दिए. अदालत ने राहुल पर आईपीसी की धारा 499, 500 (मानहानि) के तहत आरोप तय किए. इस मामले में राहुल गांधी ने खुद पर लगे आरोपों को नहीं माना. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मुकदमे में आज (मंगलवार को)  अदालत के समक्ष पेश हुए. राहुल सुबह 11 बजे ठाणे में भिवंडी की एक अदालत में पेश हुए. उनके पेश होने के कारण सुरक्षा के मद्देजनर अदालत और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रखी गई. इस केस में पेशी के लिए राहुल गांधी महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलावर सुबह मुंबई पहुंचे थे. MediaCard--mediaForward c...

बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

  1   /   8 बिहार-यूपी में शुक्रवार को बिजली गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. उधर, मुंबई में आज से लेकर 12 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी महाराष्ट्र में 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में 9 और 10 जून को बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी आ सकती है. हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे पहले गुरुवार को मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ था और कई इलाकों में पानी जमा हो गया था. लोकल ट्रेन भी बारिश से प्रभावित हुई थी.  (फोटो- Getty) 2   /   8 मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा ’ की संभावना के बारे में आगाह किया है. मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ होगी. (फोटो- Getty) 3   /   8 दक्षिण पश्चिमी मॉनसून समुद्र से...

उत्तर के बाद दक्षिण भारत में होगी तबाही

नई दिल्ली :  उत्तर भारत में राहत के साथ तबाही मचाने के बाद अब बारिश और तूफान दक्षिण राज्यों में पंहुच गया है। बता दें कि दक्षिण राज्यों में दस्तक दे चुके मॉनसून ने गुरुवार को मुंबई की परेशानियां भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि प्री मॉनसून रेन की वजह से मायानगरी के जादू पर ब्रेक लग गया है जिसके कारण हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।   मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनी से मुंबई में रहनेवाले लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती है। ताजा अपडेट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में शहर में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बृहृन्‍मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।   आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। और वहीं दूसरी ओर हवाओं के भी 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की बातें कही जा रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मॉनसून गोवा पहुंच चुका है और अगले 24 घंटों में यह दक्षिण महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। जिससे अनुमान लग...

मुंबई से लखनऊ तक जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने कहा-2 दिन घर से न निकलें

मुंबई:  मौसम विभाग  ने शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने ऐसा ही अनुमान यूपी और आसपास के राज्‍यों के लिए जताया है. उसने सुझाव दिया है कि इन दो दिन लोग घर में ही रहें और बाहर जाने से बचें. उसके मुताबिक 8 व 9 जून को महाराष्‍ट्र खासकर मुंबई और ठाणे में काफी तेज बारिश होगी. मछुआरों को 8 से 12 जून के बीच समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग के पश्चिमी क्षेत्र के डिप्‍टी डीजी केएस होसलिकर ने कहा कि मानसून दो से तीन दिन में मुंबई पहुंच जाएगा. फिल्‍म नगरी में गुरुवार को जबरदस्‍त बारिश हुई थी. सांताक्रूज में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि कोलाबा में 27.6 मिमी  बारिश  रिकॉर्ड हुई. होसलिकर ने कहा कि मानसून अब तक मुंबई नहीं पहुंचा है. जो बारिश हो रही है वह मानसून से पहले की बारिश है. यूपी के लिए भी जारी किया खास अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के  लखनऊ , हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में शुक्रवार (8 जून) को तूफान व तेज बारिश की संभावना जताई है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-...

शिवसेना की नाराजगी पर बोले अमित शाह, उद्धव ठाकरे से बात करूंगा, हल निकलेगा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज़ी तास 24 को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर पार्टी की नाराजगी दूर करेंगे. मुंबई:   बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज़ी तास 24 को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर पार्टी की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे. शाह ने कहा कि वह 2019 का ही नहीं, 2024 का चुनाव भी शिवसेना के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं. शाह ने कहा कि शिवसेना हमारा मित्र पक्ष है. उन्होंने कहा कि उद्धव की नाराजगी बड़ा मुद्दा नहीं, जितना आपको लगता है. यह पूछे जाने पर कि क्या विचारों की अभिव्यक्ति में कोई कटौती हो रही है? इस पर शाह ने कहा, "देश में अभिव्यक्ति की आजादी बरकरार है. अभिव्यक्ति की आजादी देशविरोधी नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने वाले हमें अभिव्यक्ति की आजादी पर सीख न दें." संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को आपत्ति क्या है? जवाहर लाल नेहरू भी संघ के कार्यक्रम में गए थे, लाल बहादुर शास्त्री ने ...

नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कल RSS के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. नई दिल्लीः  पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके है. शाम करीब पांच बजे पूर्व राष्ट्रपति नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. एयरपोर्ट पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया. गुरुवार को प्रणब मुखर्जी  आरएसएस  के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यहां प्रणब मुखर्जी संघ के शिक्षा वर्ग को संबोधित करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने तो अपने इस पुराने दिग्‍गज नेता से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह तक कर डाला. '...

मुंबईः इनकम टैक्स ऑफिस में लगी आग, ललित मोदी-नीरव मोदी जुड़े दस्तावेज भी हुए स्वाह!

मुंबई :  दक्षिण मुंबई स्थित सिंधिया हाउस बिल्डिंग में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस बिल्डिंग में इनकम टैक्स विभाग का भी ऑफिस है. ये आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी और इसी ऑफिस में भगोड़े ललित मोदी और नीरव मोदी की फाइलें भी रखी है. आग की खबर मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. आपको बता दें कि सिंधिया हाउस में इन्कम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन विंग है जिसमें ललित मोदी ‌‌से लेकर नीरव मोदी और हाल के स्टर्लिंग ग्रुप पर किए गए कार्यवाही के दस्तावेज थे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस आग से सरकार को नुकसान हुआ है तो बैंकों को और सरकार को धोखा देने वालों को फायदा होने के आसार है.   दमकल विभाग ने बताया कि उनके कंट्रोल रूम को छह मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने के बारे में शाम करीब चार बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली थी. अधिकारी ने बताया कि पांच दमकल गाड़ियां, पानी के चार टैंकरों के साथ दमकल विभाग के पर्याप्त संख्या में कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर गए. उन्होंने बताया कि अब तक ...