Skip to main content

बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

 



  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    1 / 8




    बिहार-यूपी में शुक्रवार को बिजली गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. उधर, मुंबई में आज से लेकर 12 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी महाराष्ट्र में 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में 9 और 10 जून को बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी आ सकती है. हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे पहले गुरुवार को मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ था और कई इलाकों में पानी जमा हो गया था. लोकल ट्रेन भी बारिश से प्रभावित हुई थी.  (फोटो- Getty)






  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    2 / 8




    मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा ’ की संभावना के बारे में आगाह किया है. मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ होगी. (फोटो- Getty)









  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    3 / 8




    दक्षिण पश्चिमी मॉनसून समुद्र से मैदान की ओर बढ़ता है और जून से सितंबर तक भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय रहता है. इसकी दो शाखाएं हैं- अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा. इनसे समूचे भारत में वर्षा होती है. (फोटो- Getty)









  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    4 / 8




    उधर, यूपी और बिहार में बिजली गिरने से गई लोगों की मौत होने की खबर है. जौनपुर जिले में शुक्रवार शाम को खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. (फोटो- Getty)









  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    5 / 8




    जौनपुर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी सोमारू पाल (50), उसका सगा भाई कैलाश पाल (42) और पड़ोसी सूरत पाल (55) अपनी भेड़ों को गांव के पास चरा रहे थे. अचानक बिजली कड़कने के साथ बरसात होने लगी. वे तीनों बचने के लिए खेत के पास एक नीम के पेड़ की आड़ में खड़े हुए थे, तभी बिजली तीनों पर गिर गई. (फोटो- Getty)






  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    6 / 8




    उधर, रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के तिसाखाना गांव में खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से सुमन (35) की मौत हो गई. इसी तरह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुनावर कमांगरपुर गांव में गिरी बिजली की चपेट में आने से काजल (14) नामक लड़की की मृत्यु हो गई. (फोटो- Getty)









  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    7 / 8




    बिहार के सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार, सहरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है. (फोटो- Getty)






  • बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट


    8 / 8




    बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कडुआ गांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से बगीचे में खेल रहे 10 वर्षीय मनीष व अविनाश की मौत हो गई, जबकि तुर्की गांव में रेणु कुमारी के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. उधर, ओडिशा में भी कुछ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई. (फोटो- Getty)




 

Comments

  1. […] भोपाल में बारिशमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कई हिस्सों में बारिश से लोगों को राहत मिली है. भोपाल में पिछले कुछ दिनों से पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा था. बारिश के कारण तापमान शनिवार को कई डिग्री नीचे आ गया. […]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...