नई दिल्ली : देश में 01 दिसंबर से 5 महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं. देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक अकेले दो बड़े बदलाव कर रहा है जिनकी जानकारी आपको होना बेहद जरूरी है. वहीं दिल्ली हवाईअड्डे पर भी कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है. आइये जानते हैं इन पांचों महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में... बंद हो जाएंगी SBI की ये सेवा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक नहीं करवाया है, उनकी इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं 01 दिसम्बर से बंद हो सकती है. बैंक की ओर से पहले ही अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी एसएमएस के जरिए दे दी है. बुजुर्गों के लिए बैंक बंद करेगा ये सेवा एसबीआई की तरफ से पेंशनर्स के लिए फेस्टिव सीजन में लोन देने की सुविधा शुरू की गई थी. यह ऑफर उन्हीं के लिए है जिनकी पेंशन एसबीआई की किसी भी ब्रांच में आती है. इस स्कीम के तहत लोन बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के मिल रहा था. बैंक के अनुसार 76 साल से कम उम्र वाले केंद्रीय, राजकीय और सेना से रिटायर होने वाले पेंशनभोगियों के लिए इस ऑफर की शुरुआत की गई थी. बैंक की ओर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.