Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pranab mukherjee

सुबह चाय पीने के बाद गुरुदास कामत को होने लगी थी सांस लेने में दिक्कत

नई दिल्ली :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. कामत को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सुबह करीब सात बजे चाणक्यपुरी के प्राइमस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई. सूत्रों ने बताया कि कामत के सहायक ने सुबह उन्हें चाय दी. उसी दौरान उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही. उनका ड्राइवर उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया. सुबह वह वसंत एन्क्लेव स्थित अपने निजी आवास पर अकेले ही थे. उनका परिवार पार्थिव शरीर लाने के लिए मुंबई से रवाना हो चुका है. कामत ने कल रात 11 बजकर 44 मिनट पर अपने अंतिम ट्वीट में लोगों को ‘ईद की मुबारकबाद’ भी दी थी. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अस्पताल पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी. कामत के यूं अचानक चले जाने से कांग्रेस में शोक की लहर है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है. मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरुदास कामत के अचानक और असामयिक निधन से शोकाकुल हूं. सरकार और पार्टी में वर्षों तक वह सहकर्मी रहे, इस अवस्...

जब अटल बिहारी वाजपेयी को प्रणब मुखर्जी के कुत्ते ने काट लिया था...

नई दिल्ली : दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  के निधन के बाद अब भी कई लोग ऐसे हैं जो उनसे जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं. हर आम और खास उन्हें अपने अपने ढंग से याद कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने याद करते हुए लिखा कि एक बार उनके पालतू कुत्ते 'डाकु' ने वाजपेयी जी को मॉर्निंग वॉक के दौरान काट लिया था. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने याद करते हुए लिखा, मैं उस समय बहुत छोटी थी. एक दिन मॉर्निंग वॉक के दौरान वाजपेयी जी को हमारे पालतू कुत्ते ने काट लिया. जैसे ही मेरी मां को ये बात पता चली, वह तुरंत वाजपेयी जी को देखने पहुंच गईं. जब वहां पहुंचीं तो वाजपेयी जी ने अपनी हंसी से उनका स्वागत किया. इतना ही नहीं, उन्होंने घर में उगाई सब्जियां भी मां को भेंट में दीं. शर्मिष्ठा ने याद करते हुए लिखा, हम एक दूसरे के अच्छे पड़ोसी थे. वह अपनी कई यादें हमारे लिए छोड़ गए हैं. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें महान वक्ता बताया. उन्होंने कहा, ...

प्रणब मुखर्जी ने RSS के संस्थापक डॉ हेडगेवार को भारत मां का महान सपूत कहा

नागपुरः  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार शाम 5 बजे को संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति स्थल पर पहुंचे. इस दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने पूर्व राष्ट्रपति को फूलों का बुके भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने हेडगेवार को श्रद्धाजंलि अर्पित की. बता दें कि आज (गुरुवार) पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस के तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग के समापन समारोह के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रणब मुखर्जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं. नागपुर के रेशम बाग मैदान पर यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू होगा. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान प्रणब मुखर्जी संघ को किसी भी तरह की कोई नसीहत नहीं देंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि प्रणब दा के भाषण में राष्ट्र, राष्ट्रीयता और देशप्रेम की जिक्र होगा. LIVE अपडेट - हेडगेवार स्मृति स्थल में विजिटर बुक में प्रणब मुखर्जी ने लिखा, मैं उन्हें श्रद्धाजंलि देने आया हूं. - प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत मां के महान सपूत को श्रद्धांजलि दे...

नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कल RSS के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. नई दिल्लीः  पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके है. शाम करीब पांच बजे पूर्व राष्ट्रपति नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. एयरपोर्ट पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया. गुरुवार को प्रणब मुखर्जी  आरएसएस  के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यहां प्रणब मुखर्जी संघ के शिक्षा वर्ग को संबोधित करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने तो अपने इस पुराने दिग्‍गज नेता से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह तक कर डाला. '...