Skip to main content

सुबह चाय पीने के बाद गुरुदास कामत को होने लगी थी सांस लेने में दिक्कत

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. कामत को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सुबह करीब सात बजे चाणक्यपुरी के प्राइमस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.

सूत्रों ने बताया कि कामत के सहायक ने सुबह उन्हें चाय दी. उसी दौरान उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही. उनका ड्राइवर उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया. सुबह वह वसंत एन्क्लेव स्थित अपने निजी आवास पर अकेले ही थे. उनका परिवार पार्थिव शरीर लाने के लिए मुंबई से रवाना हो चुका है.

कामत ने कल रात 11 बजकर 44 मिनट पर अपने अंतिम ट्वीट में लोगों को ‘ईद की मुबारकबाद’ भी दी थी. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अस्पताल पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी. कामत के यूं अचानक चले जाने से कांग्रेस में शोक की लहर है.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है. मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरुदास कामत के अचानक और असामयिक निधन से शोकाकुल हूं. सरकार और पार्टी में वर्षों तक वह सहकर्मी रहे, इस अवस्था में उनका जाना दुखदायी है.’’

 










Pranab Mukherjee @CitiznMukherjee





Shocked and pained at the sudden and untimely demise of Shri Gurudas Kamat. A colleague in the Government and the party for many years, his passing away at such young age is tragic.








गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता गुरुदास कामत के अचानक निधन से दुखी हूं. वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवा दी थी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं.’’










Rajnath Singh @rajnathsingh





Anguished by the sudden demise of former Union Minister and senior Congress leader Shri Gurudas Kamat. He was a seasoned leader who had also served the nation as the MoS in the MHA. My thoughts are with his family and supporters.








कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता श्री गुरुदास कामत जी के अचानक निधन की सूचना पाकर बहुत आहत और दुखी हूं. इस क्षति को बता सकने योग्य शब्द नहीं हैं. उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. दिवंगत की आत्मा को शांति मिले.’’




View image on Twitter










Randeep Singh Surjewala @rssurjewala








No words are enough to describe the sense of loss.


My deepest condolences to his family, friends and followers.
I pray for the departed soul.





मुंबई से पांच बार सांसद रहे कामत 1976 से 1980 तक एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रहे थे. वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे. उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था. जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे. पेशे से वकील कामत ने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज से स्नातक और सरकारी विधि कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...