Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रेलवे की नौकरी

जरूरी खबर: वाजपेयी के निधन से नहीं बदलेगी रेलवे की परीक्षा

नई दिल्ली:  रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के अनुरूप होगी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीके निधन के बाद केंद्र सरकार के सभी विभागों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा को देखते हुए परीक्षा के आयोजन के संबंध में यह ऐलान किया गया है. भारतीय रेलवे के सूचना एवं प्रचार विभाग के निदेशक राजेश वाजपेयी ने यह जानकारी दी. उन्होंने हालांकि बताया कि केरल में बाढ़ की स्थिति के भयानक रूप लेने के कारण राज्य में परीक्षा का आयोजन संभव नहीं है. वाजपेयी ने कहा, 'इसलिए केरल के केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित की जाती है.' वाजपेयी के सम्मान में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा मालूम हो कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. 93 वर्षीय वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. गृह मंत्रालय ने एक परिपत्र में कहा कि देशभर में गुरुवार से सात...