Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरदार पटेलGujaratNarendra ModiSardar pa telSardar Valla bhbhai Patel

LIVE: सरदार न होते तो सोमनाथ मंदिर देखने के लिए वीजा लेना पड़ता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अनावरण से पहले कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया. यह प्रतिमा मातृभूमि की एकजुटता का प्रतीक है. नई दिल्‍ली/अहमदाबाद:  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की आज 143वीं जयंती पर उनकी नवनिर्मित 182 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा  ‘स्टैैच्यू ऑफ यूनिटी’  का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़ि‍या में अनावरण क‍िया. पीएम मोदी द्वारा प्रतिमा के अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन विमानों ने उड़ान भर भगवा, सफेद तथा हरे रंग से आसमान में तिरंगा उकेरा. वायुसेना के विमानों ने सरदार पटेल की प्रतिमा को सलामी भी दी. इस दौरान पीएम नेे कहा कि अगर सरदार न होते तो सोमनाथ मंदिर और गिर के शेरों और हैदराबाद की चारमीनार को देखने के लिए वीजा लेना पड़ता.प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन में कहा कि आज वो पल है जो किसी भी राष्‍ट्र के इतिहास में दर्ज हो जाता है और उसे मिटा पाना बहुत मुश्किल होता है. आज का ये दिवस भी भारत के इतिहास के ऐसे ही कुछ क्षणों में से महत्‍वपूर्ण पल है. भारत की पहचान, भारत के सम्‍मान के लिए समर्पित एक विराट व्‍यक्ति...