लंदन : अगर आप रात में कम नींद लेते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है. 5 घंटे से कम समय के लिए सोने वाले अधेड़ उम्र के पुरुषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. पहले के अध्ययन में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि क्या कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी होने से जुड़ा है. इस बार 50 वर्ष की आयु वाले पुरुषों पर इस खतरे का अध्ययन किया गया है. बेहद व्यस्त रहने वाले नींद को फिजूल समझते हैं स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, 'बेहद व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है.' वर्ष 1993 में इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 1943 में जन्मे और गोथेनबर्ग में रह रहे पुरुषों की 50% आबादी में से इन लोगों को रैंडम तौर पर चुना गया था. कम सोने से बढ़ जाता है बीपी, हो जाता है डायबिटीज अध्ययन में पाया गया कि रात में 5 घंटे या उससे कम समय तक सोने वाले पुरुषों में उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, कम शारीरिक गति...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.