नई दिल्ली: क्या आप उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली 56,000 पद के लिए आवेदन की तैयारी में हैं, तो ये खबर आपके लिए है. इन पदों के लिए एक नवंबर, 2018 से शुरु होनी वाली भर्तियों के आवेदन की तिथि को टाल दिया गया है. लखनऊ के यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार आवेदन की तिथियों में बदलाव किया है और आवेदन की नई तिथियां जल्द घोषित होंगी. जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खामियों के चलते ये प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. अब कहा जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया को शुरू करने में दस दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है. इस मामले पर जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने दावा किया है कि फार्म भरे जाने की तारीख भले ही आगे बढ़ गई हो, लेकिन परीक्षा तय समय पर ही कराई जाएगी. भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के चलते सिपाही भर्ती के लिए आनलाइन फार्म नहीं लिया जा सक रहा है, जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा और फिर विस्तृत शिड्यूल भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर नई तिथि बताई जाएगी. नई तारीख घोषित होने में अभी कितना समय लगेगा, इस बारे में जीपी शर्मा ने ब...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.