Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हॉकी खिलाड़ी

हॉकी खिलाड़ियों के खाने में मिले कीड़े और बाल, कोच हरेन्द्र सिंह ने की शिकायत

कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि साई में मिलने वाला खाना बेहद खराब क्वॉलिटी का है और हाइजीन का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है.   नई दिल्ली:  एक तरफ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खेलों को बढ़ावा देने और उनकी दशा को सुधारने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के खिलाड़ियों को अच्छा खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है. जी हां, भारत की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में बेहद खराब क्वॉलिटी का खाना परोसा जा रहा है, जिससे नाराज होकर कोच हरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की है. दरअसल, भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के प्रमुख कोच हरेन्द्र सिंह ने बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रहे शिविर में परोसे जाने वाले घटिया खाने की शिकायत 9 जून को हॉकी इंडिया से की थी. हरेंद्र सिंह ने साई में चल रहे शिविर के दौरान परोसे जाने वाले खाने की शिकायत की थी. कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि साई में मिलने वाला खाना बेहद खराब क्वॉलिटी का है और हाइजीन का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि खाने में कीड़े और बाल भी पाए गए थे. उन्होंने कहा कि, हॉकी खिलाड़ियों के लि...