नई दिल्ली: 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' रिलीज हो गई है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) भी अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाएंगी. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' दिवाली (Diwali) पर रिलीज हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से है. अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ की तिकड़ी वाली इस फिल्म को 'धूम 3' फेम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' में फिरंगी का किरदार निभा आमिर खान (Aamir Khan) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया है और सबके बारे में उन्होंने कमेंट किए हैं. आमिर खान ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की है और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को तो अपनी इंस्पिरेशन बताया है. आइए 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' के बारे में वो पांच खास बातें जानते हैं जो इसे म...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.