Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मस्जिद

दिल्ली: बोर्ड से हटाया 'मस्जिद' शब्द, दावा- ये है महाराणा प्रताप का किला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14वीं सदी पुरानी एक मस्जिद के बाहर लगे बोर्ड से 'मस्जिद' शब्द हटाने का मामला सामने आया है. यह विवाद खिड़की मस्जिद का है, जहां किसी ने दोबारा बोर्ड से मस्जिद शब्द हटा दिया है, जो प्रशासन के लिए रहस्य बना हुआ है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग मस्जिद के बाहर लगे बोर्ड से यह शब्द हटा देते हैं. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मस्जिद के बाहर नीले रंग का भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) का एक बोर्ड लगा है, जिस पर उस मस्जिद के बारे में लिखा है और कुछ लोग इस बोर्ड से मस्जिद शब्द हटा देते हैं. वहां तैनात एक गार्ड का कहना है, 'एक-डेढ़ साल पहले, पहली बार ऐसा हुआ था और हमनें एएसआई अधिकारियों को बताया और हमें वापस मस्जिद लिखने को कहा गया. लेकिन अगले दिन ऐसा ही वापस हुआ.' गार्ड के अनुसार कई स्थानीय लोगों का दावा है कि यह महाराणा प्रताप का बनाया हुआ किला है. वहीं एएसआई के एक अधिकारी का कहना है, 'यह एक संवेदनशील मामला है और हमें इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है. शायद एएसआई इंचार्ज ने किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी. यह एएसआई की ...

सिंगापुर में मंदिर दर्शन के बाद मस्जिद पहुंचे PM मोदी, आज लौटेंगे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है. सिंगापुर में आज पीएम मोदी ने अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की. इसके बाद वह श्री मरम्मन मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद लिया. मंदिर के बाद वह चूलिया मस्जिद पहुंचे. मेटिस से मुलाकात के पहले पीएम मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मिले. Updates... -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में मरम्मन मंदिर जाकर पूजा अर्चना की.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देते हुए सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पूजा की. उन्होंने बताया कि यह भगवान मरम्मन मंदिर 1827 में बनाया गया था. -मंदिर के बाद पीएम मोदी मशहूर चूलिया मस्जिद पहुंचे. यहां उनके साथ सिंगापुर के सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस येन भी मौजूद रहे. यह मस्जिद एक भारतीय चूलिया मुस्लिम व्यापारी ने बनवाई थी. -पीएम मोदी इंडियन हेरिटेज सेंटर भी पहुंचे. यहां उन्होंने RuPay कार्ड से मधुबनी पेंटिंग खरीदी. तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेश...