नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की लोकप्रियता सक्रिय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी कायम है. हालाकि इन दिनों वे टी10 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं. वे सोशल नेटवर्किंग पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक हैं. लोग भी उनसे जुड़ने के लिए बेताब दिखते हैं. हाल ही में आसींद में एक रैली के गुरुवार को आयोजित होने का विज्ञापन निकाला गया था जिसमें सहवाग के आने का जिक्र था. सहवाग ने ट्वीट कर इसे गलत बताया है. इन दिनों भारत के किसानों में अपनी हालत में सुधार न होने पर बहुत रोष है. देशभर से बड़ी संख्याओं में आए किसानों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बहुत बड़ा मोर्चा निकाला. ये किसान कृषि संकट से निपटने के लिये कानून बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में गुरूवार से डेरा डाले थे. हजारों किसानों की शुक्रवार को संसद मार्च की कोशिश भी की. इसके पहले भी देश में कई जगहों पर किसान सभाओं का आयोजन हुआ. इसी तरह की एक किसान रैली का विज्ञापन पिछले दिनों छपा जिसमें सहवाग के आने की बात लिखी थी. राजस्थान में भीलवाड़ा के आसींद का है मामला राजस्थान में इन दिनों चुनाव प्रचार चल रहा ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.