Skip to main content

सहवाग के नाम पर निकला ऐसा विज्ञापन, तो वीरू ने कहा झूठा है ये

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की लोकप्रियता सक्रिय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी कायम है. हालाकि इन दिनों वे टी10 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं. वे सोशल नेटवर्किंग पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक हैं. लोग भी उनसे जुड़ने के लिए बेताब दिखते हैं. हाल ही में आसींद में एक रैली के गुरुवार को आयोजित होने का विज्ञापन निकाला गया था जिसमें सहवाग के आने का जिक्र था. सहवाग ने ट्वीट कर इसे गलत बताया है.

इन दिनों भारत के किसानों में अपनी हालत में सुधार न होने पर बहुत रोष है. देशभर से बड़ी संख्याओं में आए किसानों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बहुत बड़ा मोर्चा निकाला. ये किसान कृषि संकट से निपटने के लिये कानून बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में गुरूवार से डेरा डाले थे. हजारों किसानों की शुक्रवार को संसद मार्च की कोशिश भी की. इसके पहले भी देश में कई जगहों पर किसान सभाओं का आयोजन हुआ. इसी तरह की एक किसान रैली का विज्ञापन पिछले दिनों छपा जिसमें सहवाग के आने की बात लिखी थी.

राजस्थान में भीलवाड़ा के आसींद का है मामला
राजस्थान में इन दिनों चुनाव प्रचार चल रहा है जहां आगामी 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. राज्य के भीलवाड़ा जिले के आसंदी में पिछले गुरुवार 29 नवबंर को एक विशाल किसान सम्मेलन के आयोजन किए जाने का विज्ञापन छपा था. इस विज्ञापन में कहा गया था कि भीलवाड़ा के आसींद में एक विशाल किसान सभा का आयोजन  होने जा रहा है. क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी होंगे.

सहवाग ने ट्वीट कर किया खंडन
सहवाग ने इस विज्ञापन पर दो ट्वीट किए हैं. एक हिंदी और एक अंग्रेजी में. सहवाग ने कहा है, “झूठा अलर्ट- मैं दुबई में हूँ और इनमें से किसी व्यक्ति से कभी सम्पर्क नहीं हुआ! जब ये लोग बेशर्मी से अपने कैम्पेन के नाम पर मेरा नाम धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर लोगों को बेवक़ूफ़ बना सकते हैं, तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है की यदि यह कहीं जीत गए तो कितना बेवक़ूफ़ बनाएँगे ! झूठों से सावधान!”

Virender sehwag on Fake ad

देश भर के किसान जमा हैं दिल्ली में
इन दिनों दिल्ली में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले रामलीला मैदान से संसद मार्च कर रहे किसान आंदोलनकारी अब संसद मार्ग थाने पर ही सभा कर रहे हैं. बताया गया है कि लगभग 24 राज्यों के किसान एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने किसानों को कर्ज मुक्त कराने और उपज का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने के लिये कानून बनाने की मांग को लेकर दो दिवसीय आंदोलन आयोजित किया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...