Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sonakshi Snha

दिलजीत दोसांझ से तुलना पर बोले एक्‍टर-सिंगर जस्सी गिल, 'ये तुलना बेकार है'

नई दिल्‍ली:  फिल्‍ममेकर आनंद एल राय अब जल्‍द ही अपनी हिट फिल्‍म 'हैपी भाग जाएगी' की अगली कड़ी 'हैपी फिर भाग जाएगी' लेकर आ रहे हैं. कॉमेडी तड़के से लबालब इस फिल्‍म में पुरानी फिल्‍म के एक्‍टर्स डायना पेंटी, जिम्‍मी शेरगिल और अली फेजल के साथ ही इस बार सोनाक्ष सिन्‍हा और पंजाबी सिंगर-एक्‍टर जस्‍सी गिल की जोड़ी नजर आने वाली है. जस्‍सी के गानों ने पंजाब में पहले से ही धूम मचा रखी है. अब वह इस फिल्‍म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. ऐसे में जस्‍सी के इस सफर की तुलना पंजाबी एक्‍टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ से हो रही है. दिलजीत ने फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में ऐसी एंट्री की कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. ऐसे में जस्सी गिल ने उनके और दिलजीत दोसांझ के बीच तुलना और प्रतिस्‍पर्धा को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पर्दे पर सिख की धारणा को बदलने का काम किया है. जस्सी ने न्‍यूज एजेंसी भाषा से कहा, 'दिलजीत के साथ प्रतिस्पर्धा या तुलना नहीं की जा सकती है. हम दोनों अपना काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि लोगों को हम दोनों पर गर्व होना चाहिए क्योंकि हम पंजाब के रहने वाले ह...