Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश

3 साल की बच्ची के मुंह में 'सुतली बम' रख कर फोड़ा, लगे 50 टांके और हालत नाजुक

मेरठ:  दिवाली से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है. मेरठ में 3 साल की बच्ची उस वक्त बुरी तरह से घायल हो गई, जब एक लड़के ने उसके मुंह में पटाखा रख दिया और उसमें आग लगा कर विस्फोट कर दिया. यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी. मुंह में पटाखों के जलने से बुरी तरह घायल बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि यह घटना मंगलवार को मिलक गांव में हुई थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता शशि कुमार ने अपनी शिकायत में स्थानीय युवक हरपाल का नाम लिया है. अपने घर के बाहर खेल रही शशि कुमार की बेटी के  पास जाकर हरपाल उसके मुंह में 'सूतली' बम रख दिया और उसमें आग लगा दी. जैसे ही हरपाल ने लड़की के मुंह में रखी सूतली बम में माचिस लगाई, बम मुंह में ही ब्लास्ट कर गया, जिसकी वजह से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई. सुतली बम का धमाका इतना बड़ा था कि उसे 50 टांके लगे हैं और उसके गले में संक्रमण हो गया है. हालांकि, बच्ची का इलाज चल रहा है...

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित है UP के ये 8 शहर, लिस्ट में कानपुर टॉप पर

कानपुर:  सर्दियों की दस्तक के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की ‘प्राणवायु’ अब जहरीली होना शुरू हो गई है. राज्य के अधिकतर प्रमुख नगरों में आज हवा की गुणवत्ता सेहत के लिये ‘बहुत खराब’ आंकी गई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और बागपत समेत कई शहरों में प्रमुख प्रदूषणकारी तत्व पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की खतरनाक स्तर तक मौजूदगी रही. इनमें से कानपुर की स्थिति तो बेहद खराब रही. देश के टॉप-10 सबसे प्रदूषित शहरों में 8 उत्तर प्रदेश के हैं. सूचकांक के मुताबिक, उद्योग नगरी कानपुर में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी का रहा. यहां शाम पांच बजे पीएम 2.5 की मौजूदगी 400 से अधिक रही. गाजियाबाद भी ज्यादा पीछे नहीं रहा. यहां भी पीएम 2.5 का संघनन लगभग 400 ही रहा. बागपत की हवा भी ‘बहुत खराब‘ श्रेणी की रही. यहां पीएम 2.5 का संघनन औसतन 380 के आसपास रहा. इसके अलावा नोएडा में शाम पांच बजे तक पीएम 2.5 का संघनन 379, हापुड़ में 371, बुलंदशहर में 360, मुजफ्फरनगर में 352, ग्रेटर नोएडा में 340, आगरा में 323, लखनऊ के ल...

मथुरा में जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री, कई बार चली गई बिजली तो हो गए नाराज

मथुरा :  अयोध्या, मथुरा, काशी और गोरखपुर को 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाला विद्युत विभाग इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे ब्रज के महापर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में पूरी तरह नाकाम रहा. सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित लीलामंच पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली जाने से क्षुब्ध ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए. शर्मा को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. विद्युत आपूर्ति में व्यवधान को लेकर नाराज ऊर्जामंत्री ने वहां मौजूद सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राघवेंद्र सिंह के समक्ष नाराजगी जाहिर की. अधिशासी अभियंता राजीव कालरा सहित कुछ इंजीनियरों ने तत्काल प्रयास कर विद्युत आपूर्ति चालू की और व्यवधान को अंदरूनी खराबी बताया. इस बारे में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा सलाहकार एके त्यागी का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आई बाधा वहां के ठेकेदार की व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या थी. बिजलीघर से आपूर्ति जारी थी और खराबी पांच मिनट में दूर कर ली गई थी. इससे पूर्व, करीब एक सप्ताह से जिले के कई गांवों में बिजल...

SC/ST एक्ट के खिलाफ BJP के इस वरिष्‍ठ सांसद ने भी खोला मोर्चा, कहा- 'पुनर्विचार हो'

नई दिल्‍ली :  देवरिया के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र  ने  एससी/एसटी एक्ट पर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने इस कानून के ख़िलाफ़ कलराज मिश्रा ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि सरकार को एससी-एसटी एक्ट पर पुनर्विचार करना चाहिए. इस एक्ट का दुरूपयोग हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि 'सभी दलों के साथ मिलकर इस बिल में ऐसा संशोधन करना चाहिए ताकि कोई भी वर्ग परेशान ना हो. ब्राह्मणों और सवर्णों के साथ-साथ पिछड़ों में भी इस एक्ट को लेकर बहुत नाराज़गी है. इस एक्ट से सभी वर्ग के लोग नाराज़ हो रहे हैं. क्षेत्रों से बड़ी शिकायतें मिली हैं. लोग त्रस्त हैं. फैज़ाबाद में एक ब्राह्मण के पूरे परिवार को फर्ज़ी मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. ये जानते हुए भी निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है'. उन्‍होंने कहा कि इसकी प्रतिक्रिया में लोग सामने आएंगे. सभी दलों को इसका संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि सभी दलों ने एक साथ इस बिल को पास कराया था. उधर, केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने सभी प्राइवेट टीवी चैनलों को एक एडवाइजरी जारी कर  'दलित'  शब्‍द के इस्‍तेमाल से परहेज क...

यूपी: सुल्तानपुर का नाम बदलकर 'कुश भवनपुर' रखने की BJP की मांग, सदन में होगी चर्चा

लखनऊ:   यूपी विधानसभा  में तीन प्रस्तावों को चर्चा के लिए मंजूर किया गया.   सदन में सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुश भवनपुर रखने का प्रस्ताव रखा गया. यह प्रस्ताव बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने रखा. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि इस प्रस्ताव को मैंने सदन में रखा. सदन ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे दी है. इसके अलावा बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी ने लखनऊ विश्वविद्यालय का नाम बदल कर  अटल बिहारी वाजपेयी  विश्वविद्यालय रखने का प्रस्ताव रखा है. साथ ही, लखनऊ के परिवर्तन चौक का नाम बदल कर अटल चौक रखने का भी प्रस्ताव रखा गया है. एकबार फिर से आज कांग्रेसी  विधायक सदन से वाकआउट कर गए. कांग्रेस विधायकों ने पूछा कि बीते एक साल में कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला है. कांग्रेसी विधायक सरकार के जवाब से नाराज होकर वाकआउट किए. कांग्रेसी विधायकों ने सरकार से बेरोजगारों की संख्या को लेकर जवाब मांगा. कांग्रेस के सवालों पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई. सरकार की तरफ से जवाब में कहा गया है कि बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हुआ है. MediaCard--mediaForward ...

यूपी : हमीरपुर में छात्रा ने दुष्‍कर्म के बाद फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

हमीरपुर :  उत्‍तर प्रदेश के  हमीरपुर  में एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली. उसने मरने से पहले ऑडियो टेप और सुसाइड नोट में अपने साथ हुई घटना की पूरी कहानी बयां की है. छात्रा ऑडियो रिकार्डिंग में अपने घर वालों को बता रही है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ. उसने यह रिकार्डिंग अपनी मौत के कुछ सेकंड पहले रिकॉर्ड किया है. मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा को उसके प्रेमी के दोस्त ने अपनी हवस का शिकार बनाया. उसने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया. इससे दुखी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. नाबालिक छात्रा ने पांच पेज के सुसाइड नोट में आरोपी का नाम भी लिखा है. दरअसल छात्रा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी खड़ेही लोधन में रहने वाले प्रेमी के दोस्त को हो गई. उसने छात्रा से उसके परिजनों को ये बात बताने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाया. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह उससे अकेले मिलने गई थी. आरोपी ने उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसके साथ कमरे में चले. उसने मना ...

शिवपाल ने किया समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान, कहा- सपा में न सम्मान-न पद

समाजवादी पार्टी में किनारे कर दिए गए शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया है. शिवपाल ने सपा के तमाम लोग जो पार्टी में उपेक्षित हैं और जिन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा है. उन सभी को साथ लेकर चलने की बात कही है. शिवपाल ने कहा कि सपा में मुझे काम करने की जिम्मेदारी (पद) नहीं दी जा रही है और न ही कोई मौका दिया जा रहा है. ऐसे में मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था. इसी के मद्देनजर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त ये तय होगा कि कौन कौन कहां चुनाव लड़ेगा. शिवपाल ने कहा कि अब मुलायम सिंह यादव तय करेंगे वो क्या फैसला करेंगे. चुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी. समाजवादी कुनबे में लंबे समय से चली आ रही कलह अब बगावत के रूप में सामने आ रही है. शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद साफ हो गया है कि अब उन्होंने अपनी सियासी राह सपा से अलग चुन ली है. हालांकि पिछले डेढ़ साल से वे पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं. दरअसल अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच रिश्ते में खटास  2017 में यूपी विधानसभा चु...

उन्नाव गैंगरेप केस: मुख्य गवाह का हुआ पोस्टमार्टम, बिसरा जांच के लिए भेजेे गए नमूने

नई दिल्ली:  उन्नाव बलात्कार मामले के गवाह यूनुस खान के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया. उसकी मौत कुछ दिन पहले कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी. कब्र से शव निकालने का काम मुस्लिम धर्म गुरू काजी साहब की देख-रेख में किया गया. जानकारी के मुताबिक, यूनुस खान के विसरानमूने को लखनऊ के फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा है, जिससे यूनुस खान की मौच का कारण स्पष्ट हो सके. उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कथित संलिप्तता वाले बलात्कार और हत्या के मामले के एक गवाह की 23 अगस्त को कथित तौर पर बीमारी से मौत हो गई थी. यूनुस कथित बलात्कार पीड़िता के पिता को बीजेपी विधायक के भाई तथा अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का गवाह था. पीड़िता के चाचा ने यूवुस की मौत के बाद पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी. हालांकि, परिवार का कहना है कि यूनुस की मौत लीवर संबंधी बीमारी के चलते हुई थी. आपको बता दें कि, पोस्‍टमार्टम करने वाले डॉक्‍टरों ने जांच के लिए उसका विसरातीन जार में रखा था. पहले जार में लंग्स (फेफड़ा) के पीस, हार्ट का पीस, ब्रेन का पीस, दूसरे जार में...

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा पर यह क्‍या बोल गए आजम खान

नई दिल्‍ली :  समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रविवार को फिर विवादित बयान दिया है. उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद निकाली जा रही अस्थि कलश यात्रा पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा 'अगर मुझे कहीं से भी यह पता चल जाए कि मौत के बाद मुझे इतना (अटल जी की तरह) सम्‍मान दिया जाएगा तो मैं आज ही मरने को तैयार हूं.' ANI UP  ✔ @ANINewsUP If I somehow get to know that after death so much respect will be accorded to me then I would like to die today itself: SP leader Azam Khan on # AsthiKalashYatra of # AtalBihariVaajpayee 8:46 AM - Aug 26, 2018 बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्‍त को दिल्‍ली के एम्‍स में हुआ था. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके पार्थिव शरीर को 16 अगस्‍त की रात को 6ए कृष्‍णा मेनन मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था. इसके बाद 17 अगस्‍त को उनकी अंतिम यात्रा निकालकर दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय स्‍मृति स्‍थल पर राजकीय सम्‍मान के साथ किया गया था. उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे. इस...

दोनों सदन में भाजपा के मजबूत होने पर राम मंदिर निर्माण के लिए बिल लाएंगे: मौर्य

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अगर जरूरत पड़ी और कोई रास्ता न दिखा तो केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधायिका का रास्ता चुन सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सकेगा जब संसद के दोनों सदनों में हम मजबूत स्थिति में होंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दोनों सदन में हमारे पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है. हम इस मामले को लोकसभा में तो ला सकते हैं, मगर राज्यसभा में हमारे पर संख्याबल कम है. यह हर रामभक्त को मालूम है. अदालत जल्द इस पर फैसला करेगा. मौर्य ने कहा कि जब हमारे पास मजबूत संख्याबल होगी तो हम इसका सदुपयोग करेंगे, दुरुपयोग नहीं. उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी है. मौर्य ने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण होता है तो यह विश्व हिन्दू परिषद् के महान नेता अशोक सिंघल, महंत रामचंद्र दास परमहंस और अपनी जान देने वाले कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौर्य से यह भी पूछा गया कि क्या एससी-एसटी संशोधन विधेयक से भाजपा का स्थायी वोट बैंक नाराज हो जाएगा? मौर्य ने इसके जवाब में...

वाजपेयी के निधन से मायूस है मुस्लिम परिवार, इस बार नहीं मनाएगा ईद

लखनऊ:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से चुनावी नाता तो था ही, लेकिन यहां के एक मुस्लिम परिवार के साथ उनका विश्वास और भरोसे का अनोखा रिश्ता था. ईद पर वाजपेयी को किमामी सेवईयां खिलाने वाला यह परिवार उनकी याद में इस बार ईद नहीं मनाएगा. उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार में पहले मुस्लिम मंत्री और वकील एजाज रिजवी और अटल बिहारी वाजपेयी एक दूसरे को दशकों से जानते थे. वाजपेयी ने जब जब लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव का पर्चा भरा, उनके सभी कागजात तैयार करने का काम एजाज रिजवी के जिम्मे रहता था. अटल और एजाज की दोस्ती का गहरा नाता वर्ष 1998 में एजाज रिजवी के निधन के बाद भी इस परिवार के साथ वाजपेयी का रिश्ता बदस्तूर बना रहा और उन्होंने रिजवी की बेटी शीमा रिजवी को न सिर्फ राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया, बल्कि मंत्रिमंडल में उन्हें उनके पिता की विरासत भी सौंपी. रिजवी की पत्नी और उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की अध्यक्ष आसिफा जमानी के पास वाजपेयी के साथ अपने परिवार के रिश्तों की यादों का एक पूरा जखीरा है. उन यादों को साझा करते हुए बताया, ‘'अटल जी और एजाज के बीच दोस्ती का गहरा ...

आज हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां, राजनाथ समेत बड़े नेता रहेंगे मौजूद

नई दिल्‍ली :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत आज यानी रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियों के विसर्जन के साथ होगी. इसके लिए रविवार सुबह उनकी दत्‍तक पुत्री नमिता कौल स्‍मृति स्‍थल पर उनकी अस्थियां एकत्र करने पहुंचीं. उनके अस्थि विसर्जन के दौरान गृह मंंत्री राजनाथ सिंंह समेेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बीजेपी नेता भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को बताया कि पवित्र शहर में रविवार को होने वाले विसर्जन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेता शामिल होंगे. पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां पहले प्रेम आश्रम ले जाई जाएंगी. फिर सड़क मार्ग से इन्‍हें हरिद्वार पहुंचाया जाएगा. इसके बाद जुलूस शांति कुंज आश्रम हरिद्वार से शुरू होगा और पांच किलोमीटर की यात्रा तय कर हर की पौड़ी घाट पहुंचेगा जहां अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा. स्वतंत्र भारत के करिश्माई नेताओ...

वाजपेयी को खोकर ग़मगीन है नवाबों का शहर लखनऊ

लखनऊ:  देश में समावेशी राजनीति के पर्याय, ‘अजातशत्रु‘ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर उनका प्यारा लखनऊ बेहद ग़मगीन है. उनकी बहुत सी स्मृतियों को सहेजे, नवाबों के इस शहर के लिये ‘अटल‘ इरादों वाले वाजपेयी एक अमिट याद बन गए हैं. लखनऊ से पांच बार सांसद रहे वाजपेयी ने मौत से लम्बी जद्दोजहद के बाद गुरुवार शाम इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से ग़मज़दा लखनवियों के पास अब सिर्फ उनकी यादें हैं, और एक ख्वाहिश भी कि वाजपेयी ने जिस तरह की सियासत को पोसा, काश! कातिब-ए-तक़दीर उसे हिन्दुस्तान की किस्मत में हमेशा के लिये उतार दे. वाजपेयी ने लखनऊ को करीब से देखा ‘लखनऊविद्’ के नाम से मशहूर साहित्यकार योगेश प्रवीन ने वाजपेयी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा ‘‘ हमने वाजपेयी को बहुत करीब से देखा है. वह लखनऊ के सदर इलाके में रहे हैं. बिरहाने में भी वह आते थे. मैंने उनके अनेक भाषण सुने हैं और उनकी हर तकरीर ‘मास्टर पीस‘ है. स्वतंत्र विचार और व्यवहार एक ही पंक्ति में ले आना बड़ी बात होती है. वाजपेयी इस फ़न के माहिर थे.’’ उन्होंने कहा कि वाजपेयी के इरादे भी ‘अटल‘ होते थे. वह जो कहते थे...

नोएडा : महिला इंजीनियर ने अपनी ही कंपनी के 43 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया छेड़खानी का केस

नोएडा :  दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित प्राइवेट कंपनी तवंत टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर ने कंपनी के करीब 43 लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. उसने इनके खिलाफ सेेक्‍टर 58 के थाने में पुलिस में शिकायत करते हुए मामला भी दर्ज कराया है. कुल 43 लोगों में से 20 के खिलाफ नामजद और 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. महिला का आरोप है कि कंपनी के 20 कर्मचारी उससे हर रोज अश्लील बातें और छेड़खानी करते थे. फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. महिला ने आरोप तो 43 लोगों पर लगाया है. लकिन उसे महज कुद ही नाम याद थे इसलिए उसने करीब 22 लोगों के खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. इनमें विनोद रैना, सीताराम, जयवर्धन, सतीश, उज्जवल, जय राजदत्त, गीतांजलि मुखर्जी, शिप्रा सिंह, दीपक वाजपेयी, नीलेश दुबे, महेश चंद्रा, राघवेन्दर गुप्ता, विवेक कुमार, राजन गर्ग, वीरेंद्र शेहरावत, अर्चित भिसे, अमित अग्रवाल, ईशा खन्ना, लोवेश भट्ट, प्रवीण कुमार, रितेश चंद्र सहित तकरीबन 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर द...

उत्‍तराखंड : आजादी के 71 साल बाद भी इस गांव में नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में गुजर रहा जीवन

नैनीताल :  देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचा देने का दावा उत्‍तराखंड के एक गांव में खोखला साबित हो रहा है. यहां के गंगानगर के गांव वाले आज भी बिना बिजली के जीवनयापन करने को मजबूर हैं. य‍ह गांव हल्द्वानी शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर स्थित है. बच्‍चे सुबह ही निपटा लेते हैं होमवर्क गंगानगर गांव में जिन बच्चों को पढ़ाई करनी होती है वो बच्चे दिन में उजाले के समय स्कूल का सारा काम निपटा लेते हैं. 70 परिवारों वाले इस गांव में लोग आज भी लालटेन, मोमबत्ती के सहारे बसर कर रहे हैं. हालांकि, ऊर्जा निगम के स्तर पर गांव में कनेक्शन के प्रयास तो किए गए हैं. लेकिन वन विभाग का पेंच गांव की रोशनी की राह में बाधा बना हुआ है और इस बाधा को दूर करने के प्रयास में सरकारी की सुस्ती हावी है. ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन गंगानगर में 1977 में गृह विहीन मजदूर समिति के सदस्यों को हल्द्वानी वन प्रभाग ने 172 आवासीय पट्टे आवंटित किए थे. अब यहां 70 पट्टाधारक रह गए हैं. पट्टाधारकों को यह लीज 30 साल में रिन्यू करवानी थी. ऐसे में यहां के लोगों ने वर्ष 2007 में मूल पट्टे हल्द्वानी वन प्रभाग में जमा करा दिए, लेकिन तब से अब तक...

भारी बारिश से सहारनपुर में मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली/सहारनपुर:  पिछले दो दिनों से लगातार हो रही  बारिश  के बाद ने  उत्तर प्रदेश  के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. शनिवार (28 जुलाई) की सुबह  सहारनपुर  में एक परिवार के लिए कहर सबित हुई. भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.   ANI UP  ✔ @ANINewsUP Six people of a family killed in house collapse in Saharanpur in the early morning hours today, local administration present at the spot. 9:08 AM - Jul 28, 2018 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना सहारनपुर के थाना गंगोह के मोहल्ला सराय की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया था. हादसे के बाद से इलाके में लोगों में डर है. 36 घंटे से रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश से ...

लखनऊ : पुलिस के दिए गुलाब के फूल ने पति-पत्‍नी के बीच करा दिया झगड़ा, पूरी रात हुई लड़ाई

लखनऊ :  आमतौर पर पति सेगुलाब का फूल पाकर पत्‍नी खुश हो जाती है. प्रेम का प्रतीक यह फूल किसी के भी बीच के मनमुटाव को झट से दूर कर सकता है. लेकिन लखनऊ में एक ऐसी घटना हुई जिसमें गुलाब के फूल के कारण ही पति और पत्‍नी का झगड़ा हो गया. दरअसल लखनऊ पुलिस की ओर से पिछले हफ्ते दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पिछले दिनों जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने नहीं दिखे उन्‍हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा निशुल्‍क हेलमेट बांटे गए. और जो चालक हेलमेट पहने थे, उन्‍हें लाल गुलाब देकर सम्‍मानित किया गया. साथ ही उनके साथ फोटो भी ली. पुलिस ने सम्‍मान के रूप में दिया था फूल इसी अभियान के तहत पिछले दिनों लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हेलमेट पहनने पर गुलाब का फूल देकर सम्‍मानित किया था. लेकिन उसका कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्‍नी उसके हाथ में गुलाब का फूल देखकर नाराज हो गई. उसने बताया कि यह फूल उसे पुलिस ने सम्‍मान के तौर पर दिया है. लेकिन पत्‍नी थी कि मानने-समझने को तैयार ही नहीं थी. उसकी पूरी रात पत्‍नी से लड़ाई हु...

लखनऊ: आयकर विभाग की बड़ी RAID, बरामद किया 50 किलो सोना, 10 करोड़ कैश

नई दिल्ली/लखनऊ:   उत्तर प्रदेश  की राजधानी  लखनऊ  में  आयकर विभाग  ने राजा बाजार निवासी बड़े प्रापर्टी डीलर और सर्राफा कारोबारी 'रस्तोगी बंधु' कन्हैया लाल रस्तोगी और संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों से 36 घंटे की जांच के दौरान 50 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया. विभाग की कार्रवाई में जो सोना जब्त किया गया है कि उसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. छापेमारी में विभाग के अधिकारियों को रस्तोगी परिवार के नाम 98 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.   ANI UP  ✔ @ANINewsUP Lucknow: During raids at two separate locations, Income-tax department seized Rs 1.13 Crore in cash and bullion worth Rs 1.05 Crore and bullion worth Rs 3.6 Crore and Rs 8.08 Crore in cash, earlier today 11:19 PM - Jul 18, 2018 जानकारी के मुताबिक, बुधवार (18 जुलाई) को शुरू हुई छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ कि 'रस्तोगी बंधु' के नाम से हवाला का कारोबार और सर्राफ का धंधा चलता है. 'रस्तोगी बंधु' के पुश्तैनी सूदखोरी के धंधे में 60 करोड़ रुपये से अधिक खपाए जाने का खुलासा...

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: शवों की संख्या बढ़कर हुई 9, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा (प्रमोद शर्मा):  ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसे  में लगातार  रेस्क्यू ऑपरेशन  जारी है. बुधवार (18 जुलाई) तक रेस्क्यू में 8 शवों को निकाल लिया गया था. वहीं, गुरुवार (19 जुलाई) को मलबे से एक और शव निकाला गया है. मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. वहीं, मामले में सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है.  ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी  के प्रोजेक्ट मैनेजर बी पी सिंह और असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अख्तर अब्बास जैदी को निलंबित कर दिया गया है. ग्रेटर नोएडा हादसे की जांच  मेरठ  के डिवीजनल कमिश्नर को सौंपी गई है. एनडीआरएफ की चार कंपनियां मलबा हटाने में जुटी हैं.  एनडीआरएफ  के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना बहुत कम बची है. मलबा को हटाने में अभी कई घंटे और लग सकते हैं.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Building collapse in # GreaterNoida 's Shah Beri village: One more body recovered, death toll in the incident rises to 9. 6:52 AM - Jul 19, 2018 सरकार ने इस दर्दन...

ग्रेटर नोएडा: हादसे से कुछ देर पहले ही शिफ्ट हुआ था एक परिवार, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा  के  शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को हुए दर्दनाक हादसे  में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका बनी हुई है. इस हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बिल्डर गौरीशंकर दुबे भी शामिल है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की चार कंपनियां लगी है. बताया जा रहा है संकरी गलियां होने के कारण  राहत और बचाव में थोड़ी दिक्कत आ रही है. ANI UP  ✔ @ANINewsUP # UPDATE Building collapse in # GreaterNoida 's Shah Beri village: The three people who have been arrested in connection with the incident are the builder and his two associates 8:50 AM - Jul 18, 2018 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जांच के आदेश देते हुए रहत बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि अभी भी मलवे में कुछ लोगों के द...