Skip to main content

मथुरा में जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री, कई बार चली गई बिजली तो हो गए नाराज

मथुरा : अयोध्या, मथुरा, काशी और गोरखपुर को 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाला विद्युत विभाग इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे ब्रज के महापर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में पूरी तरह नाकाम रहा.

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित लीलामंच पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली जाने से क्षुब्ध ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए. शर्मा को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. विद्युत आपूर्ति में व्यवधान को लेकर नाराज ऊर्जामंत्री ने वहां मौजूद सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राघवेंद्र सिंह के समक्ष नाराजगी जाहिर की. अधिशासी अभियंता राजीव कालरा सहित कुछ इंजीनियरों ने तत्काल प्रयास कर विद्युत आपूर्ति चालू की और व्यवधान को अंदरूनी खराबी बताया.

इस बारे में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा सलाहकार एके त्यागी का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आई बाधा वहां के ठेकेदार की व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या थी. बिजलीघर से आपूर्ति जारी थी और खराबी पांच मिनट में दूर कर ली गई थी.

इससे पूर्व, करीब एक सप्ताह से जिले के कई गांवों में बिजली आपूर्ति 24 से 48 घंटे तक गुल होने पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष निकाला, वहीं शहरी फीडर कभी दिन में, तो कभी रात में ठप होते रहे. विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप पर उपभोक्ता लगातार आपूर्ति सुचारू होने की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...