नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 9 हफ्ते से भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को अचानक ज्यादा बिगड़ गई. थोड़ी ही देर में उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाने वाला है. इससे पहले अचानक एम्स के बाहर से भीड़ को हटा दिया गया और मीडियाकर्मियों को एम्स के अंदर आने के लिए कह दिया गया. एम्स के बाहर से पुलिस की तरफ से गाडि़यों को हटा दिया गया. सबसे पहले अटलजी के स्वास्थ्य की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को दी जाएगी. उधर, बीजेपी ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. उधर, कृष्णा मेनन मार्ग स्थित वाजपेयी के आवास पर उनका परिवार और रिश्तेदार मौजूद हैं. एम्स की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटों में पूर्व प्रधानमंत्री की तबियत ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. उनकी यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की समस्या बढ़ गई है. इस वक्त एम्स में लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, विजय गोयल और अन्य कई बड़े नेता एम्स में मौजूद ह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.