Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पीएम मोदी

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सली हमला, 1 जवान सहित 4 की मौत

दंतेवाड़ा :  छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद से पहले एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है. गुरुवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआईएसएफ की बस को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया. नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले में एक जवान और तीन स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. महज एक सप्ताह के भीतर जिले में यह दूसरा नक्सली हमला है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाड़ा में सुबह सीआईएसएफ की टीम एक मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने बस पर हमला कर दिया. जवानों की लगी थी चुनावों में ड्यूटी जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों की ड्यूटी चुनावों के दौरान सुरक्षा को चाकचौबंद करने में लगी हुई थी. गुरुवार को टीम अपना काम करके वापस लौट रही थी कि तभी सब्जी खरीदने के लिए रास्ते में रुकी, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. वरिष्ठ अधिकारियों ने की हमले की पुष्टि राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सु...

पीएम मोदी को मिले 12 लाख से ज्यादा के गिफ्ट, किसी ने दी 'बुलेट ट्रेन' तो किसी ने 'मस्जिद'

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को पिछले एक वर्ष में विदेश यात्राओं के दौरान 12.57 लाख रुपए मूल्य के 168 उपहार मिले हैं. इन महंगे उपहारों में फाउंटेन पेन, सेलेंगर लिमिटेड एडिशन पट्टिका, मो ब्लॉ की कलाई घड़ी, टी सेट, चीनी मिट्टी के बर्तन, मंदिर एवं चैत्य की प्रतिकृतियां, विष्णु लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमा, पेंटिंग, कालीन, बुलेट ट्रेन का मॉडल, फोटोग्राफ, पुस्तकें आदि शामिल हैं. विदेश मंत्रालय के तोषखाना विभाग के ब्योरे के अनुसार, जुलाई, 2017 से जून, 2018 के बीच प्रधानमंत्री मोदी को विदेश यात्राओं के दौरान 168 तोहफे मिले. इस अवधि में प्रधानमंत्री ने इस्राइल, जर्मनी, चीन, जार्डन, फलस्तीन, यूएई, रूस, ओमान, स्वीडन, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर समेत 20 देशों की यात्राएं की. प्रधानमंत्री को मिले तोहफे में सबसे कीमती उपहार रॉयल सेलेंगर लिमिटेड एडिशन चांदी की पट्टिका है, जिसकी कीमत 2,15,000 रुपए बताई गई है. प्रधानमंत्री को मिले उपहारों में मो ब्लॉ की कलाई घड़ी भी शामिल है. इसकी कीमत 1,10,000 रुपए बताई गई है. इसके अलावा उन्हें मॉट ब्लैंक की एक जोड़ी कलम भी भेंटस्वरूप प्राप्त ...

उम्मीद है कि भीड़ हत्या पर पीएम की निंदा के बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे : महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज उम्मीद जताई कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा के बाद अपराधियों के खिलाफ ठोस और दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे. मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा, "भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने पर चर्चाएं हो रही हैं और इसके आम हो जाने से भारत में लोकतंत्र का स्तर गिरा है. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री का इसकी निंदा करने वाले बयान आने के बाद अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे और दंडात्मक उपाय किए गए जाएंगे." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्रीय दैनिक को दिए साक्षात्कार में गौ रक्षकों और पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटनाओं से संबंधित सवाल पर कहा, "यह बहुत दुखद है और हम ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं."  प्रधानमंत्री ने कहा, "अगर देश में एक घटना भी होती है तो यह दुखद है और कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए. मेरी सरकार कानून के शासन और प्रत्येक नागरिक की जिंदगी और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए." इस मुद्दे पर केंद्र...

संसद में राहुल गांधी के गले मिलने पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जानें क्या कहा...

नई दिल्ली :  संसद में अविश्वास      प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना भाषण देने के बाद पीएम मोदी की सीट के पास जाकर उनसे गले मिले थे. इस बात पर अब तक बहस जारी है. दोनों पक्षों के नेता इसे अपने अपने ढंग से परिभाषित कर चुके हैं. अब पहली बार खुद पीएम मोदी ने इस पर अपनी राय जाहिर की है. उस समय तो पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा था, बल्कि खुद राहुल गांधी को दूसरी बार में बुलाकर गले लगाया था. खुद लोकसभा स्पीकर ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया था. पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस विषय पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इसे बच्चों वाली हरकत बताया. खुद की कांग्रेस की सहयोगी जेडीएस के कर्नाटक अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बारे में ऐसा ही कहा था. पीएम मोदी ने कहा, ' ये तो आपको तय करना है कि यह बचकानी हरकत थी या नहीं. अगर आप निर्णय लेने में असमर्थ हैं, तो आप उनकी आंख मारने वाली हरकत देखें और आपको जवाब मिल जाएगा.' घाटी में सरकार से इसलिए हुए बाहर  जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के सवाल पर पीएम ने कहा, "मुफ्ती साहब के दुखद निधन के बाद लोगों की अपेक्षाओं को पू...