Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kerala Floods

केरल : बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से की मुलाकात

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्‍ली:  केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह चेंगानूर में राहत शिविर में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिलने गए. वह अपने दो दिनी दौरे के दौरान केरल के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने के साथ ही वहां के राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Congress President Rahul Gandhi visits a relief camp in Chengannur. He is on a 2-day visit to the flood-hit Kerala. # KeralaFloods 10:47 AM - Aug 28, 2018 राहुल गांधी मंगलवार को चेंगान्‍नूर, अलापुजा और अंगामली का दौरा करेंगे. इसके बाद कल यानी बुधवार को वायनाड जिले के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करेंगे MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Congress President Rahul Gandhi arrives at Trivandrum airport. He wil...

थरूर ने UN के अधिकारियों से की मुलाकात, केरल में बाढ़ राहत के उपायों पर की चर्चा

जिनेवा:  कांग्रेस नेता शशि थरूर ने डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल रेड क्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों को केरल में विनाशकारी बाढ़ से पैदा हुए मानवीय संकट के बारे में अवगत कराया. उनके कार्यालय ने आज एक बयान में यह बात कही. तिरूवनंतपुरम से सांसद और विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर ने केरल को मदद किये जाने की संभावनाओं पर उनसे चर्चा की. केरल में पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश के कारण 231 लोगों की जान गयी है और 14 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. बयान में कहा गया है कि बैठकों का लक्ष्य ऐसे रास्तों की तलाश करना भी था, जिसके जरिये अंतरराष्ट्रीय संगठन राज्य में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण अभियानों में मदद कर सकते हैं. उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “थरूर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल रेड क्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों से कई दौर की उच्चस्तरीय बैठक की और उन्हें दक्षिण भारतीय राज्य केरल में बाढ़ से पैदा हुए मानवीय संकट के बारे में अवगत कराया और सहायता की संभावनाओं पर चर्चा की।” उसमें कहा गया है थरूर ने अपने खर्चे पर सांसद और सं...

भारत ने किया साफ, केरल में बाढ़ राहत के लिए विदेश से चंदा स्वीकार नहीं करेंगे

नई दिल्ली :  भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी एक मौजूदा नीति के तहत बाढ़ प्रभावित  केरल  के लिए विदेशी सरकारों से वित्तीय सहायता स्वीकार नहीं करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार केरल में राहत और पुनर्वास की जरूरतों को घरेलू प्रयासों के जरिए पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. केरल में बाढ़  राहत अभियानों के लिए कई देशों ने मदद की घोषणा की है. एक ओर यूएई ने केरल को 700 करोड़ रुपये की पेशकश की है, वहीं कतर ने 35 करोड़ रुपये और मालदीव ने 35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है. हालांकि कुमार ने कहा कि गैर प्रवासी भारतीयों और फाउंडेशनों जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजे गए चंदे का स्वागत है. केरल सरकार यूएई से चंदा स्वीकार करने की इच्छुक है.  मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यूएई से बाढ़ राहत सहायता प्राप्त करने में यदि कोई बाधा है तो उसे दूर करने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करेगी. कुमार ने कहा, “भारत सरकार केरल में बाढ़ प्रभावितों को मदद की पेशकश करने को लेकर अन्य देशों की सराहन...

केरल के लिए 10 हजार का दान देकर ट्रोल हुए Paytm मालिक, ट्विटर पर ऐसे उड़ा मजाक

केरल में आई बाढ़ ने देश के साथ ही विदेशों में रह रहे लोगों को झकझोर के रख दिया है. यही वजह है कि दुनिया भर में इसके लिए कैंपेन चल रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद की खातिर देश में हर कोने से योगदान मिल रहा है. इसी कड़ी में ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम ने भी एक कैंपेन चलाया है. पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने इस कैंपेन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए रकम दान की. उन्होंने पेटीएम ऐप से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 हजार रुपये का योगदान किया. हालांकि, अपने इस योगदान के लिए वह ट्विटर पर ट्रोल हो गए. 10 हजार के दान का किया ट्वीट विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए का योगदान दिया. उन्होंने इसका एक ट्वीट करते हुए ऐलान किया कि मैंने अपना 10 हजार रुपए का योगदान दे दिया अब आपकी बारी. हालांकि, सोशल मीडिया को अरबपति विजय शेखर का सिर्फ 10 हजार रुपए का दान नहीं भाया और उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कहा यह पेटीएम का विज्ञापन करने जैसा है. पेटीएम ने दी सफाई हालांकि, कुछ यूजर्स ने विजय शेखर का सम...

केरल बाढ़ : सरकार क्‍यों ठुकरा सकती है UAE से मिलने वाली 700 करोड़ की मदद?

नई दिल्ली :  बाढ़ की विभीषिका झेल चुके केरल में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्‍यहो रहा है. राज्‍य को बाढ़ से करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. इस बीच संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ने राज्‍य को मदद के तौर पर 700 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है. हालांकि बाढ़ राहत अभियान के लिए सरकार के विदेशों से वित्तीय सहायता स्वीकार करने की संभावना नहीं है. सूत्रों ने बताया कि सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए केवल घरेलू प्रयासों पर निर्भर रहने के फैसले पर विचार किया. हालांकि यूएई से मिलने वाली सहायता डायरेक्‍ट टैक्‍स ट्रांसफर होगा, इस पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश में रह रहे भारतीय सीधे मुख्‍यमंत्री राहत कोष में मदद भेज सकते हैं जिस पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा. रिपोर्ट के मुताबिक अगर विदेशी सहायता फॉरेन कंट्रीब्‍यूशन (रेगुलेशन) एक्‍ट (एफसीआरए) में पंजीकृत एनजीओ के जरिए आती है तो उस पर टैक्‍स नहीं लगाया जाएगा. इससे बाहर के एनजीओ अगर मदद लेंगे तो इसे उनकी आय माना जाएगा और उस पर टैक्‍स लगेगा. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir...

बाढ़ से जूझ रहे केरल की मदद के लिए UAE ने दिया 700 करोड़ रुपये देने का प्रस्‍ताव

नई दिल्‍ली :  इस सदी की सबसे प्रलयकारी बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए देश-विदेश से मदद के हाथ उठने लगे हैं. अब संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल की मदद के लिए 700 करोड़ रुपये देने का प्रस्‍ताव दिया है. मंगलवार को केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह जानकारी दी है. बता दें कि इससे पहले भी 18 अगस्‍त को यूएई ने केरल की मदद का ऐलान किया था. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> 18 अगस्‍त को संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के शेख खलीफा ने नेशनल इमरजेंसी कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे. उन्‍होंने कहा था कि यह कमेटी केरल में बाढ़ ग्रस्‍त इलाकों और बाढ़ पीडि़तों को आवश्‍यक मदद मुहैया कराए. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> केंद्र सरकार ने भी पहले केरल को 100 करोड़ रुपये की मदद दी थी. इसके बाद पिछले सप्‍ताह पीएम मोदी ने केरल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. पीए...

बच्ची ने केरल आपदा राहत कोष में दान किए साइकिल लेने के लिए जोड़े रुपए

नई दिल्ली:  भारी बारिश के चलते बाढ़ से तबाह केरल की मदद के लिए हर ओर से हाथ उठ रहे हैं. बाढ़ से प्रभावित लोगों के दुख से द्रवित देश के विभिन्न राज्य और संगठन मदद भेज रहे हैं. सेना के तीनों अंग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) जैसी राहत एवं बचाव एजेंसियों के लोग विकट संकट में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनकर उभरे हैं. बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी केरल की मदद के लिए आगे आए हैं. तमिलनाडु की नौ वर्षीय एक बच्ची ने साइकिल खरीदने के लिए चार साल तक जमा की गई अपनी राशि केरल में राहत कार्यों के लिए दान कर दी है. उसके इस काम से प्रभावित होकर साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल्स ने अब बच्ची को उसके सपनों की साइकिल तोहफे में देने का वादा किया है. हीरो साइकिल्स देगी बच्ची को साइकिल  राज्य के विल्लुपुरम क्षेत्र की अनुप्रिया ने टीवी पर केरल की तबाही देखने के बाद चार साल तक जमा की गई 9,000 रुपए की अपनी बचत को दान करने का फैसला किया. उसने कहा, “मैंने साइकिल खरीदने के लिए पिछले चार साल में पैसे (करीब 9,000 रुपए) जमा किए थे. लेकिन मैंने टीवी पर केरल की बाढ़ के दृश्य देखे और राशि दान करने का फैसला किया.”...

केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए फेसबुक ने 1.75 करोड़ रुपए दान दिया

नई दिल्ली:   सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक  ने  केरल में राहत अभियान  के लिए 2,50,000 डॉलर (1.75 करोड़ रुपये) दान दिया है, जहां भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. फेसबुक दिल्ली की गैर-लाभकारी संस्था गूंज के माध्यम से यह दान देगी, जो कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य अभियान चला रही है. फेसबुक के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पिछले कुछ दिनों से फेसबुक ने अपने समुदाय की ताकत के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए लाइव, क्रिएटिंग पेज, ज्वाइनिंग कम्यूनिटी और फंड उगाही जैसे अभियान चलाए हैं." उन्होंने कहा, "हमने जो कुछ भी किया है, उसमें सबसे छोटी बात यह है कि हमारे वैश्विक समुदाय ने गूंज फंड के लिए 2,50,000 डॉलर का योगदान किया है." केरल में 8 अगस्त से अप्रत्याशित बारिश हो रही है, जिससे राज्य के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ आई है और अब तक इससे 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. फेसबुक ने 9 अगस्त को 'सेफ्टी चेक' फीचर शुरू किया, ताकि लोग अपने दोस्तों व परिजनों को अपनी सुरक्षा की सूचना दे सकें...

केरल बाढ़ पर सीजेआई बोले, 'सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भी करेंगे राहत कोष में योगदान

नई दिल्ली:  सीजेआई दीपक मिश्रा ने सोमवार को कहा कि केरल में बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए बने बाढ़ राहत कोष में सुप्रीम कोर्ट के 25 न्यायाधीश अपना योगदान करेंगे. इस बाढ़ से बड़े पैमाने पर केरल में जान-माल का नुकसान हुआ है. सीजेआई दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चन्द्रचूड़़ की पीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान ‘अनुचित आवेदन’ दाखिल करने पर वादी पर 25 लाख रूपए का जुर्माना लगाने पर विचार के दौरान यह टिप्पणी की. इस जनहित याचिका पर पहले ही सुनवाई पूरी हो चुकी है. अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने इस मामले को अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए सर्वथा उचित बताते हुए कहा कि जुर्माने की राशि केरल के मुख्यमंत्री के बाढ़ राहत कोष में जमा करा दी जानी चाहिए. इस पर जस्टिस ने वेणुगोपाल से कहा, ‘‘हम भी इस कोष में कुछ योगदान कर रहे हैं. इस न्यायालय के न्यायाधीश भी पीड़ितों की राहत के लिये योगदान करेंगे.’’ अटॉर्नी जनरल केके वेणुगेापाल ने कुछ दिन पहले ही केरल आपदा राहत कोष में एक करोड़ रूपए की धनराशि का योगदान करने की घोषणा की थी. बाढ़ से प्रभावित केरल के निवासी शीर्ष अदालत के न्या...

Kerala Floods: राहत शिविरों में 724,649 लोग: सीएम विजयन

तिरुवनंतपुरम: केरल  के  मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन  ने रविवार को कहा कि राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से बेघर हुए कुल 724,649 लोग 5,645 शिविरों में पनाह लिए हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब तक की सबसे भयावह बाढ़ों में से एक में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में भारी तबाही हुई है. विजयन ने बाढ़ के सबसे भयावह दौर की समप्ति के संकेतों के बीच मीडिया को बताया, "हमारी पहली चिंता जिंदगियां बचाने की है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह इच्छा पूरी होगी." उन्होंने कहा कि कई शहरों व कस्बों में आखिरकार पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, "यह त्रासदी अब तक की शायद सबसे विनाशकारी त्रासदियों में से एक है. इसमें अब तक भारी नुकसान हुआ है. इसलिए हम सभी मदद स्वीकार करेंगे." उन्होंने कहा कि नौसेना और वायुसेना समेत विभिन्न एजेंसियों की मदद के साथ अन्य इमारतों व जलमग्न घरों से कुल 22,034 लोगों को बचाया गया है.विजयन ने कहा अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जिन लोगों ने वास्तव में सब कुछ खो दिया है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए. उफनती नदियों ने लाखों घरों को तबाह कर दिया और अप...

सदी की सबसे भयावह बाढ़ झेल रहे केरल के लिए आई ये राहत भरी खबर

नई दिल्ली :  सदी के सबसे प्रलयकारी बाढ़ झेल रहे केरल के लिए अब एक राहत भरी खबर आई है. भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी है कि केरल में अगले दो से तीन दिनों में वर्षा में कमी आएगी. केरल भारी वर्षा के चलते बाढ़ से प्रभावित है. मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि केरल में 20 अगस्त से भारी वर्षा होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि इस दक्षिणी राज्य में एक अगस्त से 17 अगस्त तक सामान्य से 170 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई. उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में केरल के लगभग सभी जिलों में भारी वर्षा हुई. शुक्रवार को तीन..चार जिलों में भारी वर्षा हुई. शनिवार को हम छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बहुत भारी वर्षा नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम रविवार को एक दो जिलों में भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं और राज्य के बाकी स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 20 अगस्त से हम भारी वर्षा की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. धीरे धीरे वर्षा में कमी आएगी.’’ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है लेकिन इसका के...

केरल में बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़ रहे हालात, जायजा लेने जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  केरल में बाढ़ के हालात  का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम वहां जाएंगे. मोदी ने ट्वीट किया कि केरल में बाढ़ की वजह से बने दुर्भाग्यपूर्ण हालात का जायजा लेने के लिए वह आज शाम तक केरल पहुंच जाएंगे. प्रधानमंत्री ने आज सुबह केरल के मुख्यमंत्री  पिनाराई विजयन से बात की. मोदी ने कहा, ‘‘हमने राज्यभर में बने बाढ़ के हालात पर चर्चा की और बचाव अभियान का जायजा लिया.’’ प्रधानमंत्री बीते दो दिन से विजयन के संपर्क में बने हुए हैं. केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण बहुत खराब हालात हैं और अब तक यहां करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है. आपको बता दें कि  केरल के हालात दिन पर दिन बिगड़ते  जा रहे हैं. भारी बारिश और बाड़ के बाद अब वहां से भूस्खलन की भी खबरें आ रही हैं. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मकनूर क्षेत्र में भूस्खलन होने के कारण कोडागु-मंगलौर राजमार्ग प्रभावित हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के बाद इलाके से निकलना लगभग नामुमकिन है. ज्यादातर लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं. एक परिवार ने गुरुवार को कहा, "हम चेंग...

केरल में बाढ़ से हालात अस्त-व्यस्त, कोच्चि में मेट्रो सेवा का परिचालन बंद

कोच्चि :  बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने आज अपना परिचालन निलंबित कर दिया जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गई. लगातार हो रही बारिश के कारण पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ गया है और मुल्लापेरियार, चेरुतोनी, इडुक्की जलाशय और इदामालयार सहित सभी प्रमुख बांधों के सभी फाटक खोल दिये गये हैं. इसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. पुल नंबर 176 पर बढ़ा जलस्तर बाढ़ से कोच्चि शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है. दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज तड़के एक बयान में कहा, ‘‘अंगमाली और अलुवा के बीच डाउनलाइन पर पुल नंबर 176 पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस पुल पर सेवा बंद कर दी गई है.’’   मेट्रो ट्रेन के परिचालन को किया गया बंद कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने अलुवा के निकट मट्टम में अपने यार्ड के बाढ़ के पानी में डूबे जाने के बाद आज सुबह अपना परिचालन बंद कर दिया. केएमआरएल ने एक बयान में बताया, ‘‘मट्टम यार्ड क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण कोच्चि मेट्रो ट्रेन सेवा बंद कर दी गयी है.’’ प्रवक्ता ने बताया कि एक बार जलस्तर कम हो...