Skip to main content

Posts

Showing posts with the label MS Dhoni

VIDEO: जब जीवा ने भोजपुरी में धोनी से पूछा- कैसन बा, माही ने दिया यह जवाब

महेंद्र सिंह धोनी ने दो दिन में जीवा के साथ दो क्यूट वीडियो शेयर करके अपने फैन्स को खुश कर दिया है. नई दिल्ली :  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और  विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी  की लाडली  जीवा  भी उन्हीं की तरह सुपर टैलेंटेड है. कुछ दिनों पहले ही साक्षी सिंह धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही थीं.  जीवा  उस वीडियो में प्लैंक करती हुई नजर आ रही थी, जिसे करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं. अब  महेंद्र सिंह धोनी  ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जीवा दो भाषाएं बोलती हुई नजर आ रही हैं. महेंद्र सिंह धोनी  ने एक के बाद एक  जीवा  के दो वीडियो शेयर करते अपने फैन्स को खुश कर दिया है. पहले वीडियो में धोनी अपनी बिटिया रानी जीवा के लिए बग्स बन्नी (cartoon) बने हुए थे और गाजर खा रहे थे. वहीं, दूसरे वीडियो में धोनी ने जीवा का टैलेंट दिखाया है. जीवा के साथ इस वीडियो में खुद महेंद्र सिंह धोनी भी हैं. इस वीडियो में जीवा दो अलग-अलग भाषाओं में धोनी से उनका हालचाल पूछती हैं और उन्हीं भाषाओं में वह जीवा को जवाब भी देते हैं. पहली भ...

रणवीर से शादी के बाद दीपिका के हाथ लगी यह 'उपलब्धि', प्रियंका चोपड़ा भी पीछे

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं. यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेता  अमिताभ बच्चन  और अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं . यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है. इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है. 1,948 प्रतिभागियों ने सर्वे में हिस्सा लिया भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया. अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरुकता, समानता आदि को भी परखा गया है. इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/ वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं. यू...

धोनी ने सड़क पर गाड़ी रोककर नन्हे फैन के साथ बिताया वक्त, VIDEO जीत रहा दिल

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक छोटे से फैन के साथ वक्त बिता रहे हैं. नई दिल्ली :  टीम इंडिया के  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  चाहे मैदान पर रहे या मैदान के बाहर. हर जगह बस उन्हीं की चर्चा ही रहती है. हाल ही में वेस्टंडीज के खिलाफ और आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए धोनी को टी-20 टीम से बाहर किया गया है.  धोनी  को टी-20 टीम से बाहर किए जाने पर बीसीसीआई की जमकर आलोचना हूई थी, जिसके बाद सफाई दी गई थी कि धोनी खुद ही चाहते हैं कि किसी युवा विकेटकीपर को मौका दिया जाए. अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर  महेंद्र सिंह धोनी  का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक छोटे से फैन के साथ वक्त बिता रहे हैं. चाहे बल्लेबाजी हो, विकेटकीपिंग हो या कप्तानी हो, तीनों में ही धोनी का कोई सानी नहीं है. हर फील्ड में धोनी ने अपनी उपयोगिता साबित की है. धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट्स और विकेट के पीछे उनकी चपलता देखते ही बनती है. यही वजह है कि उनके बड़ी संख्या में फैन्स हैं, लेकिन धोनी को...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

VIDEO: टीम इंडिया ने सीरीज जीत को किया सेलिब्रेट, रोहत ने काटा केक, धोनी ने की यह शरारत

तिरुवनंतपुरम:  वे स्टइंडीज के खिलाफ  वनडे सीरीज जीतकर  टीम इंडिया  ने  भारत में लगातार छठी बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इस जीत में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की ओर से दूसरे और तीसरे वनडे में कड़ी टक्कर मिली, लेकिन चौथे और पांचवे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 3-1 से सीरीज अपने नाम करने कर ली. इस जीत से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री काफी खुश और संतुष्ट नजर आए. जीत के बाद होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का स्वागत हुआ और टीम ने केक काटकर अपनी जीत को सेलिब्रेट किया. मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी हुई जिसमें टीम इंडिया की 9 विकेट की जीत पर वेस्टइंडीज को केवल 104 रन पर समेटने अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. जडेजा ने इस मैच में चार विकेट चटकाए थे. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विराट ने सीरीज में तीन शतक लगाए. प्रजेंटेशन के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तब होटल स्टाफ ने कप्तान कोहली को बुके देकर टीम का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया ने केक काट कर अपनी जीत सेलिब्रेट की. ध...