Skip to main content

Posts

Showing posts with the label New Delhi

'दिल्ली में सांस लेना 15 से 20 सिगरेट पीने के बराबर'

मेडिकल रिसर्च में पाया गया कि यहां हर शख्स के सेहत को एक दिन में 15-20 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंच रहा है. नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी के डॉक्टरों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में खराब  वायु प्रदूषण  का सेहत पर असर एक दिन में 15-20 सिगरेट पीने के बराबर है. वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने के लिए, शनिवार को शहर के एक अस्पताल में मानव फेफड़ों के प्रतिरूप को रखा है. लंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक न्यासी, सर गंगा राम अस्पताल में सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘ मैंने बीते 30 साल में लोगों के फेफड़ों के रंग को बदलते हुए देखा है. पहले, सिगरेट पीने वालों के फेफड़ों पर काली रंग की परत होती थी जबकि अन्य के फेफड़ों का रंग गुलाबी होता था. उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन आजकल, मुझे सिर्फ काले फेफड़े ही दिखाई देते हैं. यहां तक कि किशोरों के फेफड़ों तक पर काले निशान होते हैं. यह डरावना है. इस अनूठे प्रतिरूप से हमें उम्मीद है हम लोगों को यह दिखा सकते हैं कि उनके फेफड़ों में क्या हो रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों की सेहत पर खराब हवा के प्रभाव की तुलना एक दिन म...

दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो गई कि सांस लेना हुआ मुश्किल

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को पीएम 2.5 का स्तर 299 रहा.     नई दिल्ली:  मौसम की प्रतिकूल स्थितियों और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने की घटनाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘‘बेहद गंभीर’’ श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 423 दर्ज किया गया. शनिवार की सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ दर्ज की गई थी, लेकिन शाम को यह फिर से ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में चली गई थी. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक , रविवार को पीएम 2.5 (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम के व्यास के प्रदूषक कण) का स्तर 299 जबकि पीएम10 (हवा में मौजूद 10 माइक्रोमीटर से कम के व्यास के प्रदूषक कण) का स्तर 477 दर्ज किया गया. दिल्ली में 28 इलाके ‘‘बेहद गंभीर’’ श्रेणी में रहे जबकि सात इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक पर शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक सामान्य, 201 से 300 के स्तर को खराब, 301 से 400 के स्...

रेस्त्रां में चोरों को जब कैश नहीं मिला तो बिरयानी खाकर लेपटॉप उड़ाया

नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली के सरिता बिहार से चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां पर दो चोरों ने उसी रेस्त्रां में चोरी को अंजाम दिया, जहां वह रोजाना बिरयानी खाते थे. उन्हें यहां की बिरयानी इतनी पसंद थी, कि उन्हें लगता था कि रेस्त्रां के मालिक की रोजाना की कमाई काफी ज्यादा होगी. इसलिए उन्होंने वहां पर चोरी करने की ठानी वहां उन्हें कैश तो नहीं मिला, लेकिन वह लेपटॉप  ले उड़े, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया. ये मामला दिल्ली के सरिता विहार का है. पुलिस के अनुसार दो बदमाश यहां एक छोटे से रेस्त्रां पर बिरयानी खाने आते थे. इन दोनों आरोपियों की पहचान राजू सिंह (19) और बॉबी राजू उर्फ छोटू बंगाली (22) के रूप में हुई. छोटू और राजू को यहां के एक रेस्त्रां की बिरयानी बहुत पसंद थी. उन्हें लगता था कि रेस्त्रां मालिक की रोजाना की कमाई अच्छी होती होगी. इसी कारण दोनों ने वहां चोरी करने की सोची. इसके बाद उन्होंने इसकी योजना बनाई. सोमवार की रात उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. दोनों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में न आएं, इसके लिए उन्होंने अपने चेहरों को...