Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pakistan-ceasefire

'अपनी हरकतों से बाज आए पाकिस्तान, या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे'

बीएसएफ ने इस संभावना को भी खारिज किया कि यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो सैनिकों की शहादत थर्मल छलावरण पहने दुश्मनों के हमले में हुई. जम्मू:  सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जम्मू फ्रंटियर महानिरीक्षक राम अवतार ने कहा है कि पाकिस्तानी बलों की ओर से भारत की अग्रिम चौकियों पर ताजा हमला एक बार फिर साबित करता है कि इस्लामाबाद कहता कुछ और है तथा करता कुछ और है. वहीं, जम्मू कश्मीर के बिजली मंत्री सुनील शर्मा ने  पाकिस्तान  के 3 जून के हमले को लेकर गुस्सा जताया और कहा कि पाकिस्तान को उसके कुकृत्यों के लिए सबक सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या तो अपनी हरकतों से बाज आए या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे. यह पूछे जाने पर कि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के 2003 के  संघर्षविराम   का अक्षरश: पालन करने पर सहमत होने के बाद भी संघर्षविराम उल्लंघन के मद्देनजर क्या पाकिस्तान पर विश्वास किया जा सकता है, राम अवतार ने कहा, ‘‘हमने जहां फैसले को कड़ाई से क्रियान्वित किया है, वहीं पाकिस्तान का कृत्य आपके सामने है.’’ पाकिस्तान द्वारा 3 जून को किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में बीएसएफ...