Skip to main content

'अपनी हरकतों से बाज आए पाकिस्तान, या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे'

बीएसएफ ने इस संभावना को भी खारिज किया कि यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो सैनिकों की शहादत थर्मल छलावरण पहने दुश्मनों के हमले में हुई.


जम्मू: सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जम्मू फ्रंटियर महानिरीक्षक राम अवतार ने कहा है कि पाकिस्तानी बलों की ओर से भारत की अग्रिम चौकियों पर ताजा हमला एक बार फिर साबित करता है कि इस्लामाबाद कहता कुछ और है तथा करता कुछ और है. वहीं, जम्मू कश्मीर के बिजली मंत्री सुनील शर्मा ने पाकिस्तान के 3 जून के हमले को लेकर गुस्सा जताया और कहा कि पाकिस्तान को उसके कुकृत्यों के लिए सबक सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या तो अपनी हरकतों से बाज आए या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे.

यह पूछे जाने पर कि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के 2003 के संघर्षविराम का अक्षरश: पालन करने पर सहमत होने के बाद भी संघर्षविराम उल्लंघन के मद्देनजर क्या पाकिस्तान पर विश्वास किया जा सकता है, राम अवतार ने कहा, ‘‘हमने जहां फैसले को कड़ाई से क्रियान्वित किया है, वहीं पाकिस्तान का कृत्य आपके सामने है.’’ पाकिस्तान द्वारा 3 जून को किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए.

ईद पर कश्‍मीर अशांत, पाकिस्‍तान सुबह से कर रहा गोलाबारी तो पत्‍थरबाज सुरक्षाबलों को बना रहे निशाना, 1 जवान शहीद

राम अवतार ने इस संभावना को भी खारिज किया कि यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो सैनिकों की शहादत थर्मल छलावरण पहने दुश्मनों के हमले में हुई. उन्होंने कहा कि बीएसएफ के दोनों जवान सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव और कांस्टेबल विजय कुमार पांडेय - दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अखनूर , कानाचक और खोउर सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा 3 जून को की गई अकारण और अंधाधुंध गोलीबारी में 13 आम लोग भी घायल हुए.

दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच लगभग एक हफ्ते पहले ही इस बात पर सहमति बनी थी कि 2003 के संघर्षविराम समझौते को अक्षरश: लागू किया जाएगा, लेकिन पाकिस्तान ने इसके बावजूद संघर्षविराम का उल्लंघन किया. राम अवतार ने कहा कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच सैन्य अभियान महानिदेशक स्तर की हालिया बैठक के बाद एक बार फिर यह साबित हुआ है कि पड़ोसी देश कहता कुछ और है तथा करता कुछ और है.
उन्होंने कहा, ‘यह (पाकिस्तान) कह कुछ और रहा है, लेकिन कर कुछ और रहा है. हालिया घटना ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है.’

पाकिस्तानी रॉकेटों से दहला जम्मू का शमा चाक; गांववालों ने पहली बार देखा मिसाइल हमला

राम अवतार ने कहा कि बीएसएफ पिछले हफ्ते दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों द्वारा लिए गए फैसले का कड़ाई से पालन कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने रात लगभग सवा बजे अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी जिससे हमारे दो सैनिक घायल हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया.’ राम अवतार ने कहा कि अग्रिम चौकियों पर यह निशाना लगाकर की गई गोलीबारी थी.

यहां बीएसएफ के मुख्यालय में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राम अवतार ने संवाददाताओं से कहा कि जवानों की जान स्नाइपिंग गोलीबारी में नहीं, बल्कि सीमा पार से अचानक की गई गोलीबारी में गई. उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुंहतोड़ जवाब दिया है और आने वाले दिनों में हम जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में जानेंगे.’’

महानिरीक्षक ने कहा कि बीएसएफ ने आम नागरिकों के इलाकों को निशाना नहीं बनाया, लेकिन पाकिस्तानी बलों ने ऐसा किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां से हमें निशाना बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान ने तड़के से प्रगवाल और कानाचक में आम नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया जिससे आम लोग हताहत हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा.’’

इन अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर कि हमला थर्मल छलावरण पहने लोगों ने किया जिससे कि वे पकड़ में न आ सकें. रामअवतार ने कहा, ‘‘मुझे यह नहीं लगता कि इस मामले में ऐसा कुछ हुआ है. इस मामले की गहन जांच की जरूरत है. ऐसी घटना के बाद हम व्यापक अध्ययन करते हैं और भविष्य के लिए उसी के अनुरूप ऐहतियाती कदम उठाते हैं.’’ राम अवतार ने कहा कि बीएसएफ ने आम लोगों के क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया, बल्कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के ठिकानों पर कार्रवाई की.

बीएसएफ मुख्यालय में जवानों को श्रद्धांजलि देने के समय राज्य के बिजली मंत्री सुनील शर्मा तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत भी मौजूद थे. शर्मा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि या तो वह अपनी हरकतों से बाज आए या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे. बिजली मंत्री ने कहा, ‘‘इस बार केंद्र सरकार बहुत ही गंभीर है और पाकिस्तान को हमारा संदेश है कि या तो वह अपनी हरकतों से बाज आए या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे.’’

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...