Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sapna choudhary

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना मचा देगा धूम, सामने आया ये VIDEO

एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में भी नजर आने वाली हैं. नई दिल्ली:  हरियाणवी से लेकर पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी अदाकारी का परचम लहरा रहीं  डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी  जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही वह अपने नये हरियाणवी गाने 'ट्रेंडिंग' की शूटिंग में बिजी हो गई हैं. सोशल मीडिया पर  सपना  ने खुद अपने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. सपना चौधरी  फैन क्लब की ओर से जारी एक वीडियो में यह एक्ट्रेस और डांसर खुद जानकारी देते हुए नजर आ रही हैं. सपना ने इस गाने को गा रहे सिंगर्स से परिचय करवाया. 'ट्रेंडिंग' एल्बम में सिंगर रेणुका पवार और फरिश्ता अपनी आवाज दे रहे हैं. वीडियो में दोनों सिंगर्स गाने का मुखड़ा सुनाते हुए नजर आए.  यह भी पढ़ें: VIDEO: सपना चौधरी vs नयकी दुल्हनिया का जोरदार डांस, आपने देखा क्या!   बता दें कि सपना चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया ...

VIRAL VIDEO: सपना चौधरी को पहली बार देखें नागिन डांस करते हुए

नई दिल्ली:  हरियाणा के गांव से निकलकर अपने डांस से दुनियाभर में लोगों को दीवाना बना चुकीं सपना चौधरी का एक और नया वीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना पहले अपने हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं, तभी अचानक नागिन धुन बजती है और वह नागिन डांस के स्टेप करती दिख रही हैं. यूं कहें कि सपना चौधरी पहली बार नागिन डांस करती दिख रही हैं. बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में छायी हुई हैं. इस बीच वह कुछ वीडियो एलबमों में भी दिखीं हैं. लेकिन सपना चौधरी का वेस्‍टर्न डांस अंदाज शायद इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा. यहां तक की बिग बॉस घर में भी सपना चौधीर अपने देसी हरियाणवी स्‍टाइल का डांस ही करती दिखीं. लेकिन हाल ही में एक शादी समारोह में सपना चौधरी ने बोलीवुड अंदाज में डांस किया. सपना चौधरी यहां 'हम्‍मा हम्‍मा' से लेकर 'काला चश्‍मा' तक पर थिरकती नजर आ रही हैं. आप भी देखें वेस्‍टर्न अंदाज में नाचती सपना चौधरी को. बता दें कि सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि हाल ही में अपना लुक भी सपना ने काफी बदला है. सपना ने रे...

सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी पर तिलमिलाए BJP सांसद, दिया विवादित बयान

नई दिल्ली:  मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार  सपना चौधरी  कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. यह बात बीजेपी को नागवार गुजरी है. सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी पर बीजेपी सांसद विवादित टिप्पणी की है. हरियाणा के करनाल से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है.' मालूम हो कि 22 जून को  सपना चौधरी  कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और कहा कि वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं तथा आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं. मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई. आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’ View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Congress mein thumke lagane wale jo hain woh hi thumke lagayenge, yeh unko dekhna hai ki thumke lagane hain ya chunaav jeetna hai: Ashwini Kumar Chopra, BJP MP from Ka...

सपना चौधरी अब राजनीति में धमाल मचाने को तैयार, इस पार्टी के लिए करेंगी प्रचार

मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार  सपना चौधरी  पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं.सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहती हैं. नई दिल्ली :  मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार  सपना चौधरी  पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं. सपना चौधरी कांग्रेस के लिए चुनाव-प्रचार करना चाहती हैं.. सपना शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और वहां मौजूद नेताओं से मुलाकात की. कांग्रेस मुख्यालय पहुंची सपना ने बताया कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बहुत प्रभावित है और आने वाले समय में वह पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं. मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई. आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति में नहीं आऊंगी. मैं पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हूं.’ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि सपना चौधरी न...