Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UP

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बीजेपी नेता और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कर्फ्यू लगा, सेना बुलाई गई

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत की आतंकवादियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है. प्रशासन ने गुरूवार रात किश्तवाड़ और आसपास के जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है.   अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल और उनके भाई किश्तवाड़ में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनपर गोलियां चलाई गईं. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.   गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “ जम्मू-कश्मीर  प्रदेश बीजेपी नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं.” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी हत्या की निंदा की है गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के.विजय...

Shah Rukh Khan Birthday: 25 साल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिर्फ 5 फिल्में करने पहुंचे थे मुंबई

शाहरुख खान उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जो एक या दो नहीं बल्कि 25 सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. यूं तो फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग खान की जिंदगी खुली किताब है. उनके फैंस उनकी फर्श से अर्श तक की इस यात्रा में उनके साथ रहे हैं. शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं और सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसे कुछ ही एक्टर्स हैं जो इस उम्र में भी एक रोमांटिक हीरो के तौर पर देखे जाते हैं और फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम करते हैं.     खुद शाहरुख खान ने टेड टॉक्स इंडिया में कहा था कि 'मैं उन किस्मत वाले लोगों में शामिल हूं जिसने अर्श से फर्श का सफर तय किया है और आज मैं एक बूढ़ा होता हीरो हूं... जिसे खुद नहीं पता कि उसे उसके फैंस इतना प्यार क्यों करते हैं.' अब शाहरुख खान के फैन उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं इसका जवाब तो वो ही दे पाएंगे लेकिन हम इतना कह सकते हैं कि शाहरुख को पलकों बिठाने वाले इन फैंस की दीवानगी के गवाह हम जरूर हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको शाहरुख की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बा...

MP चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मौजूदा 27 विधायकों का टिकट कटा

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने आज 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले चुनाव की तरह ही इसबार भी बुधनी से लड़ेंगे. वहीं नरोत्म मिश्रा दतिया से तो यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगी. मंत्री विजय शाह को हरसूद से, उमाशंकर गुप्ता को भोपाल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.   पहली लिस्ट में बीजेपी ने मंत्री माया सिंह समेत 27 मौजूदा विधायक के टिकट काटे हैं. गौरी शंकर सेजवार को भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. माया सिंह ग्वालियर से विधायक हैं. गौरी शंकर सेजवाल के बेटे मुदित सेजवार को सांची से टिकट दिया है. विदिशा में मंत्री सूर्यप्रकाश मीना का टिकट कटने से बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं. जिला बीजेपी कार्यालय के सामने बीजेपी से इस्तीफा देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन लगी है.   आपको बता दें कि कल टिकट पर अंतिम मुहर के लिए दिल्ली में बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सूबे बीजेपी के वरिष्ठ ने...

राफेल मामला: डसॉल्ट ने अनिल अंबानी की 8 लाख की कंपनी को 284 करोड़ रुपये क्यों दिए: राहुल गांधी

नई दिल्ली:  सरकार, डसॉल्ट और अनिल अंबानी के लगातार बचाव के बावजूद राफेल सौदे पर विपक्ष के सिलसिलेवार हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. अपनी ताज़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के सबसे बड़े नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार और उद्योगपति अनिल अंबानी पर कई करारे हमले किए. उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अगर राफेल सौदे की जांच हुई तो पीएम नहीं बच पाएंगे. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार की पहली किश्त के तौर पर डसॉल्ट ने अनिल अंबानी को 284 करोड़ की रकम दी है.   राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को बचाने के लिए डसॉल्ट वाले झूठ बोल रहे हैं. राहुल के मुताबिक राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के साफ सबूत हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने खुद को बचाने के लिए साफ कहा था कि ये सौद सीधे नरेंद्र मोदी ने किया है. राहुल ने इसकी भी भविष्यवाणी की कि अगर किसी और पर सौदे में घोटाले का ठीकरा फोड़े जाने की कोशिश होती है तो ये संभव नहीं होगा क्योंकि पर्रिकर के बयान के मुताबिक सीधे तौर पर पीएम फंसते नज़र आ रहे हैं.   कांग्रेस अध्यक्ष ने डसॉल्ट पर ...

राम मंदिर: RSS ने कहा- सुप्रीम कोर्ट हिंदू समाज की भावनाओं को समझे, देरी हुई तो आंदोलन करेंगे

मुंबई:  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने आज राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है. सुप्रीम कोर्ट में मामला जनवरी तक टलने को लेकर संघ ने कहा कि कोर्ट को हिंदू समाज की भावनाओं को समझना चाहिए. आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3 दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद संघ के सरकार्यवाहक भैय्याजी जोशी ने कहा, ''कोर्ट के फैसले में देरी हो रही है कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया. वह उनका अधिकार क्षेत्र है. लेकिन जब पूछा गया कि इस मामले पर आगे सुनवाई कब होगी? तो कोर्ट ने कहा कि उसके पास और भी प्राथमिकताएं हैं.'' उन्होंने आगे कहा, ''कोर्ट की इस टिप्पणी से हिंदू समाज अपमानित महसूस कर रहा है. हम अदालत से विनती करते हैं कि वह इसपर फिर से विचार करे. हिंदू भावना और आस्था का ख्याल रखे.'' आरएसएस ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो फिर से आंदोलन करेंगे. पिछले 30 सालों से आंदोलन चल रहा है. मंदिर बनाने में बहुत देरी हो चुकी है. अगर कोई रास्ता नहीं बचता है तो कानून ही आखिरी रास्ता है. मुंबई में हुई आरएसएस कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने भी आज शिरकत की. शाह संघ प्रमुख मोहन भागवत से भ...

दोनों सदन में भाजपा के मजबूत होने पर राम मंदिर निर्माण के लिए बिल लाएंगे: मौर्य

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अगर जरूरत पड़ी और कोई रास्ता न दिखा तो केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधायिका का रास्ता चुन सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सकेगा जब संसद के दोनों सदनों में हम मजबूत स्थिति में होंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दोनों सदन में हमारे पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है. हम इस मामले को लोकसभा में तो ला सकते हैं, मगर राज्यसभा में हमारे पर संख्याबल कम है. यह हर रामभक्त को मालूम है. अदालत जल्द इस पर फैसला करेगा. मौर्य ने कहा कि जब हमारे पास मजबूत संख्याबल होगी तो हम इसका सदुपयोग करेंगे, दुरुपयोग नहीं. उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी है. मौर्य ने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण होता है तो यह विश्व हिन्दू परिषद् के महान नेता अशोक सिंघल, महंत रामचंद्र दास परमहंस और अपनी जान देने वाले कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौर्य से यह भी पूछा गया कि क्या एससी-एसटी संशोधन विधेयक से भाजपा का स्थायी वोट बैंक नाराज हो जाएगा? मौर्य ने इसके जवाब में...

लोकसभा चुनाव को लेकर UP बीजेपी ने बनाई खास 'रणनीति', 74 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

मेरठ :  आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी इकाई ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश कार्यसमिति की मेरठ में चल रही बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया. इस प्रस्ताव के जरिए लोकसभा चुनाव 2019 से पहले संगठन के एजेंडे का खाका तैयार किया गया है. पार्टी ने अगले छह महीनों के लिए संगठन और अलग-अलग मोर्चों के कार्यों का विभाजन कर दिया है, जिस पर आने वाले समय में पार्टी काम करती दिखाई देगी. बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटों से 74 सीटों करनी हैं. शाह ने ये भी कहा कि महागठबंधन से घबराने की ज़रूरत नहीं हैं. चुनाव हम ही जीतेंगे बस आप केंद्र में मोदी सरकार की और राज्य में योगी सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएं. अमित शाह के NRC के मुद्दे पर कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे, लेकिन जो हिंदू शरणार्थी हैं उन्हें पूरा सम्मान देंगे. हिंदू शरणार्थियों को घबराने की ज़रूरत नहीं हैं. शाह ने कहा कि योगी सरकार अच्छा काम कर रही हैं सरकार की उपलब्धियो...

वो शौहर को मानती थी अपना देवता लेकिन शौहर ने उसे बनाना चाहा पैसा कमाने की मशीन... ग्राहक तक खुद खोजता था

वो तो अपने पति तौफीक को पूजती थी, उसका सम्मान करती थी. वह वो सब करने का प्रयास करती थी जो तौफीक चाहता था. खुद परेशानी, उठाकर, दुःख उठाकर उसने अपने शौहर तौफीक को खुश करने का प्रयास किया, उससे जो बन पड़ा उसने किया. लेकिन जिसे वह देवता समझ पूज रही थी वह तो हैवान था. तौफीक तो उसको पैसा कमाने की मशीन समझता था. तौफीक ने साफ़ कर दिया, कि उसके लिए वह एक मनोरंजन का साधन मात्र है तथा अब उसको जिस्म का व्यापार करना होगा. मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद का है. अपनी मां के साथ एसपी के पास पहुंची महिला का आरोप है कि उसकी कोर्ट मैरिज मोहल्ला सैयदबाडा निवासी तौफीक के साथ 2015 मे हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति उससे देह व्यापार कराना चाहता था और जब वह राजी नहीं हुई तो उसके साथ लड़ाई झगड़ा होता रहा और वह दिल्ली से अपने पति के पास से अपने घर आ गयी और हरदोई के न्यायालय में तलाक का मुकदमा कर दिया. लेकिन इसके बाद तौफीक उसके घर आया तथा सुलह करके उसको दुबारा दिल्ली ले गया. वहां ले जाकर उसके पति ने फिर वही घिनौना खेल खेलना शुरू कर दिया. बता दे कि तौसीफ के बहनोई अयूब भी वही रहता था. दोनो ने उसको कमरे में ...

उपचुनाव की हार पर सीएम योगी का छलका दर्द, 'दलितों, पिछड़ों के लिए काम का नहीं मिला श्रेय

सीएम ने कहा, 'यूपी में पिछली सरकार सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देतीं थीं, लेकिन मौजूदा सरकार का मकसद सिर्फ विकास करना है' नई दिल्ली/भदोही:  कैराना और नूरपुर उपचुनावों में मिली हार का दर्द रविवार को  सीएम योगी आदित्यनाथ   के बयानों में भी देखने को मिला. सौ करोड़ की 106 योजनाओं का लोकार्पण करने  भदोही  पहुंचें. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है. बिना किसी भेदभाव के सबके लिए काम कर रही है तो फिर उसका श्रेय उनकी पार्टी को क्यों नहीं मिल पा रहा? बीजेपी को इसका श्रेय मिलना चाहिए'. 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी ने भदोही में रविवार (03 जून) को 100 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने भरोसा दिया कि भदोही की कालीनों को एक्सपोर्ट करने के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा. सीएम ने ये भी कहा, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट के तहत भदोही की कालीन का चयन किया गया है. लिहाजा कालीन बनाने के कामकाज से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद करने में भी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी....