Skip to main content

दोनों सदन में भाजपा के मजबूत होने पर राम मंदिर निर्माण के लिए बिल लाएंगे: मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अगर जरूरत पड़ी और कोई रास्ता न दिखा तो केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधायिका का रास्ता चुन सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सकेगा जब संसद के दोनों सदनों में हम मजबूत स्थिति में होंगे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दोनों सदन में हमारे पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है. हम इस मामले को लोकसभा में तो ला सकते हैं, मगर राज्यसभा में हमारे पर संख्याबल कम है. यह हर रामभक्त को मालूम है. अदालत जल्द इस पर फैसला करेगा.

मौर्य ने कहा कि जब हमारे पास मजबूत संख्याबल होगी तो हम इसका सदुपयोग करेंगे, दुरुपयोग नहीं. उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी है. मौर्य ने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण होता है तो यह विश्व हिन्दू परिषद् के महान नेता अशोक सिंघल, महंत रामचंद्र दास परमहंस और अपनी जान देने वाले कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.



MAURYA MAURYA

मौर्य से यह भी पूछा गया कि क्या एससी-एसटी संशोधन विधेयक से भाजपा का स्थायी वोट बैंक नाराज हो जाएगा? मौर्य ने इसके जवाब में कहा कि इस विधेयक को लाकर सरकार की मंशा किसी को भी परेशान करने की नहीं है. राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में मैं यह कह सकता हूं कि कोई फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और न ही किसी को बिना किसी कारण परेशान किया जाएगा.

लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी अनुसूचित जाति या जनजाति समुदाय के लोगों के साथ गलत हरकत करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. बीते 9 अगस्त को संसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए एससी-एसटी संशोधन विधेयक को पास कर दिया.

हर बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी की है तैयारी

आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी की तैयारियों के एक सवाल में मौर्य ने कहा, हमारी पार्टी इस कोशिश में लगी है कि हर बूथ पर हमें कम से कम 51 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी मिले और हम दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो वास्तव में हतोत्साहित हैं उनके चेहरे पर इसका असर स्पष्ट देखा जा सकता है. उनका इशारा अखिलेश यादव और मायावती को लेकर था. मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद हैं. लोगों में उनकी लोकप्रियता को देख विरोधी पार्टियां हिल गई हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...