Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रशांत भूषण

खालिद पर हमले को लेकर प्रशांत भूषण ने बीजेपी को घेरा, कहा- 'भय का वातावरण बना रही सरकार'

नई दिल्ली :  सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रशांत भूषण ने सोमवार को बीजेपी सरकार पर देश में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए कथित हमले के कुछ मिनट बाद ‘खौफ से आजादी’ कार्यक्रम में यहां बोलते हुए भूषण ने कहा, 'यह भय पैदा करने के लिए किया गया ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाए.' उन्होंने कहा, 'सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उमर खालिद और कन्हैया कुमार जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और इन्हें देशद्रोही और नक्सली कहा जा रहा है. हमें सोशल मीडिया पर गाली दी गई. महिलाओं को बलात्कार की धमकियां मिली. 'खालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे लेकिन हमले के बाद वह ऐसा नहीं कर सके. बीजेपी को ‘फासीवादी' बताते हुए भूषण ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की मानसिकता के खिलाफ लड़ें. बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र और देशद्रोही नारों के मामले में आरोपी उमर खालिद पर सोमवार को एक अज्ञात शख्स ने कथित तौर...