Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Xi Jinping

ट्रंप-जिनपिंग के बीच हुई डिनर डिप्लोमेसी, बोले- 'यह संबंध बहुत खास'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिनर की शुरुआत में संवाददाताओं को बताया था, 'हम ऐसे मोड़ पर यह खत्म करेंगे, जो चीन और अमेरिका दोनों के लिए अच्छा होगा. यह संबंध बहुत विशेष है.' ब्यूनस आयर्स:  अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  और उनके चीनी समकक्ष  शी जिनपिंग  ने ब्यूनस आयर्स में डिनर के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. ट्रंप ने डिनर की शुरुआत में संवाददाताओं को बताया था, 'हम ऐसे मोड़ पर यह खत्म करेंगे, जो चीन और अमेरिका दोनों के लिए अच्छा होगा. यह संबंध बहुत विशेष है.' शी ने ट्रंप के साथ अपनी निजी दोस्ती का उल्लेख करते हुए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था इससे लाभान्वित हो सके. शी ने कहा, 'सिर्फ हमारे बीच सहयोग से ही हम वैश्विक शांति और समृद्धि हासिल हो सकती है.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शनिवार की बैठक बहुत महत्वपूर्ण रही. गौरतलब है कि इस साल के मध्य में अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया था, जिस पर प्रतिक्रियास्वरूप चीन ने अमेरिका के 60 अरब डॉलर के सामना पर शुल्क लगाया था. यह बैठक ब्यूनस ...

ट्रंप-जिनपिंग के बीच हुई डिनर डिप्लोमेसी, बोले- 'यह संबंध बहुत खास'

ब्यूनस आयर्स:  अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  और उनके चीनी समकक्ष  शी जिनपिंग  ने ब्यूनस आयर्स में डिनर के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. ट्रंप ने डिनर की शुरुआत में संवाददाताओं को बताया था, 'हम ऐसे मोड़ पर यह खत्म करेंगे, जो चीन और अमेरिका दोनों के लिए अच्छा होगा. यह संबंध बहुत विशेष है.' शी ने ट्रंप के साथ अपनी निजी दोस्ती का उल्लेख करते हुए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था इससे लाभान्वित हो सके. शी ने कहा, 'सिर्फ हमारे बीच सहयोग से ही हम वैश्विक शांति और समृद्धि हासिल हो सकती है.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शनिवार की बैठक बहुत महत्वपूर्ण रही. गौरतलब है कि इस साल के मध्य में अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया था, जिस पर प्रतिक्रियास्वरूप चीन ने अमेरिका के 60 अरब डॉलर के सामना पर शुल्क लगाया था. यह बैठक ब्यूनस आयर्स के होटल दुहाउ पैलेस-पार्क हयात में हुई. इसी होटल में ट्रंप ठहरे हुए थे. इस दौरान ट्रंप के साथ विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट ...

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को फि‍र चेताया, कहा- इस युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी

शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती." पोर्ट मोरेसबी :  चीन  के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को समान नियमों की जरूरत है, जिनका कोई स्वार्थी एजेंडा नहीं हो. शी ने चेताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी. शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती." शी ने कहा कि विवादों और असहमतियों को चर्चा और सलाह मशवरे के जरिए सुलझाना जाना चाहिए न कि विशेष गुट बनाकर या एक दूसरे पर प्रतिबंध लगाकर. ये भी पढ़ें- चीन के 'भगवान' जैक मा ने तोड़ा डोनाल्ड ट्रंप से किया यह बड़ा वादा, कहा- ऐसा न होता अगर... दरअसल, वॉशिंगटन और बीज...

भारत ने BRI में शामिल होने से किया इनकार, SCO समिट में अकेले जताया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि बड़ी सम्पर्क सुविधा परियोजनाओं में सदस्य देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. चिंगदाओ (चीन):   चीन की महत्वाकांक्षी ‘ एक क्षेत्र एक सड़क ’ (ओबीओआर) पहल का भारत द्वारा निरंतर विरोध किए जाने का स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने रविवार को कहा कि बड़ी सम्पर्क सुविधा परियोजनाओं में सदस्य देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि समावेशिता सुनिश्चित करने वाली सभी पहलों के लिए भारत की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा. पीएम मोदी यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 18 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर आए थे. पीएम मोदी ने रविवार को यहां संक्षिप्त नाम ‘ सिक्योर ’ के रुप में एक नई अवधारणा रखी. इसमें ‘ एस ’ से आशय नागरिकों की सिक्योरिटी (सुरक्षा), ‘ ई ’ से इकोनामिक डेवलपमेंट (आर्थिक विकास), ‘ सी ’ से क्षेत्र में कनेक्टिविटी (संपर्क), ‘ यू ’ से यूनिटी (एकता), ‘ आर ’ से रेसपेक्ट फॉर सोवरनिटी एंड इंटेग्रिटी (संप्रभुता और अखंडता का सम्मान) और ‘ ई ’ से तात्पर्य एन...