Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एयर इंडिया

एअर इंडिया के ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारी हड़ताल पर, 37 उड़ानें प्रभावित

    मुंबई: एअर इंडिया  के विमानों के ग्राउंड हैंडलिंग संबंधी कामकाज देखने वाली अनुषंगी कंपनी एआईएटीएसएल के कर्मचारियों का एक वर्ग दिवाली पर बोनस नहीं मिलने और अन्य मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को अचानक हड़ताल पर चला गया, जिसके कारण एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत कम से कम 37 विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि दिवाली बोनस के भुगतान और अपने तीन सहकर्मियों की बहाली की मांग को लेकर एअर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) के कर्मचारियों ने बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात में मुंबई हवाईअड्डे पर कामकाज रोक दिया. कंपनी ने इन कर्मचारियों का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया है. एआईएटीएसएल एअर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है. यह कंपनी देश में सभी हवाईअड्डों पर उड़ान के वक्त जमीन पर एअर इंडिया के विमानों के संचालन एवं सर्विसिंग से जुड़े काम और हवाईअड्डा टर्मिनल पर कामकाज देखती है. कंपनी में करीब 5,000 कर्मचारी हैं, जिनमें अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं. अधिकारी ने बताया, ‘‘दिवाली बोनस नहीं मिलने, अपने कुछ पूर्व सहकर्मियों की सेवा...

भारी कर्ज बोझ से जूझ रही Air India, कंपनी पर 48000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

नई दिल्ली:  एयर इंडिया  की स्थिति में सुधार के लिये किये जा रहे सरकार के प्रयासों के बीच  नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु  ने कहा कि एयर इंडिया ‘भारी कर्ज’ बोझ से जूझ रही है. उसकी विरासती समस्याओं से भी निपटने की जरूरत है. घाटे में चल रही एयर इंडिया पर 48,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज होने का अनुमान है. मई में सरकार ने इसके रणनीतिक विनिवेश की कोशिश की थी जो विफल रही. प्रभु ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एयर इंडिया एक विरासती समस्या है. एयर इंडिया का कर्ज असहनीय है, एयर इंडिया को छोड़िये कोई भी इसके कर्ज से नहीं निपट सकता. किसी भी विमानन कंपनी के लिए इतने कर्ज के साथ सेवा देना संभव नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि इसकी विरासती समस्याओं से कैसे निपटा जाए उसके लिए तौर तरीकों पर विचार करने की जरूरत है. वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस का विलय होने के बाद से एयर इंडिया लगातार घाटे का सामना कर रही है. लेखापरीक्षित आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016- 17 में एयर इंडिया पर कुल मिलाकर 47,145.62 करोड़ रुपये का घाटा था. पिछले दिनों जेट एयरवेज (Jet Airways) के वित्तीय संकट की रिपोर्ट के बीच केंद्...

सूरत : ड्यूटी पूरी होने पर पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 12 घंटे बाद दूसरे पायलट ने भरी उड़ान

सूरत :  सूरतpilot-refused-to-take-off-air-india-flight-to-new-delhi-from-surat-airport के एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया के एक पायलट ने दिल्‍ली को जाने वाले यात्री विमान को उड़ाने से महज इसलिए इनकार कर दिया क्‍योंकि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी थी. उसका कहना था कि वह थक चुका है और अब विमान नहीं उड़ा सकता. इसके चलते यह विमान उड़ान नहीं भर सका. उसके 116 में से 85 यात्री अगले दिन रविवार को 12 घंटे बाद दिल्‍ली पहुंच सके. अन्‍य 21 यात्रियों ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी. दरअसल शनिवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रात 9 बजे नई दिल्‍ली के लिए सूरत से उड़ान भरनी थी. लेकिन इसके पायलट ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने पर विमान उड़ाने से इनकार कर‍ दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी है और अब वह उड़ान नहीं भर सकता. पायलट के विमान उड़ाने से मना कर देने पर उसके क्रू मेंबर भी विमान से नीचे उतर गए. इसके बाद विमान को सूरत एयरपोर्ट पर भी ग्राउंड कर दिया गया. जब विमान को ग्राउंड कर दिया गया तो उसके यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों को देखकर एयर इंडिया ने उनके लिए होटल और खानपान की व्‍यवस...

'25 हजार करोड़ के एयर इंडिया के विमान कल-पुर्जों की कमी के कारण बेकार खड़े हैं'

मुंबई:  कर्ज में फंसी सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कल-पुर्जों की कमी के कारण नौ एयरबस ए-321 समेत 19 विमानों को परिचालन से बाहर किया हुआ है. इससे उसकी उड़ानें तो रद्द हो ही रहीं हैं उसे राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. कंपनी के विमानचालकों के एक संगठन ने यह आरोप लगाया. इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को भेजे पत्र में यह जानकारी देते हुये कहा कि इनके अलावा विमानों के बेड़े में भी अदला-बदली हो रही है जिससे ऐन मौके पर विमानों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है. संगठन ने आरोप लगाया, ‘‘कल-पुर्जों की कमी के कारण एयर इंडिया बेड़े के 23 प्रतिशत विमान परिचालन से बाहर हैं. इस लिहाज से आज की कीमत के आधार पर करीब 3.6 अरब डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपये के विमान हैंगर में निष्क्रिय खड़े हैं.’’ एयर इंडिया के 20 एयरबस ए-321 विमानों में से आठ विमान कल-पुर्जों की कमी के चलते परिचालन से बाहर हैं. चार ए-319 भी निष्क्रिय पड़े हैं. इनके अलावा पांच बोइंग777 और दो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर भी परिचालन से बाहर हैं. वेतन संकट पर एयर...