नई दिल्ली: 1 दिसंबर से भारत में बैंकिंग सेवाओं, दिल्ली एयरपोर्ट के नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. बैंकिग सेक्टर के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अकेले ही दो नियमों में बदलाव किया है, जिससे खाता धारकों को परेशानी हो सकती है. तो आइये नजर डालते हैं उन नियमों पर जिसमें आज से बदलाव होने जा रहा है. बंद हो जाएंगी इंटरनेट बैंकिंग सेवा स्टेट बैंक फ इंडिया की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक नहीं करवाया है, उनकी इंटरनेट बैंक सर्विस आज से बंद हो सकती है. बैंक की ओर से पहले ही अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दे दी है. पेंशन लोन की सुविधा हो जाएगी खत्म एसबीआई की तरफ से पेंशनर्स के लिए फेस्टिव सीजन में लोन देने की सुविधा शुरू की गई थी. यह ऑफर उन्हीं के लिए है जिनकी पेंशन एसबीआई की किसी भी ब्रांच में आती है. इस स्कीम के तहत लोन बिना किसी प्रोसेसिंग फी के मिल रहा है. बैंक के अनुसार 76 साल से कम उम्र वाले केंद्रीय, राजकीय और सेना से रिटायर होने वाले पेंशनभोगियों के लिए इस ऑफर की शुरुआत की गई थी वो खत्म हो चुकी है. दिल्ली एयरप...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.