Skip to main content

आज से महंगा हो जाएगा दिल्ली एयरपोर्ट से सफर, आम लोगों के जीवन पर असर डालेंगे ये नियम

नई दिल्ली: 1 दिसंबर से भारत में बैंकिंग सेवाओं, दिल्ली एयरपोर्ट के नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. बैंकिग सेक्टर के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अकेले ही दो नियमों में बदलाव किया है, जिससे खाता धारकों को परेशानी हो सकती है. तो आइये नजर डालते हैं उन नियमों पर जिसमें आज से बदलाव होने जा रहा है.

बंद हो जाएंगी इंटरनेट बैंकिंग सेवा
स्टेट बैंक फ इंडिया की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक नहीं करवाया है, उनकी इंटरनेट बैंक सर्विस आज से बंद हो सकती है. बैंक की ओर से पहले ही अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दे दी है.

पेंशन लोन की सुविधा हो जाएगी खत्म
एसबीआई की तरफ से पेंशनर्स के लिए फेस्टिव सीजन में लोन देने की सुविधा शुरू की गई थी. यह ऑफर उन्हीं के लिए है जिनकी पेंशन एसबीआई की किसी भी ब्रांच में आती है. इस स्कीम के तहत लोन बिना किसी प्रोसेसिंग फी के मिल रहा है. बैंक के अनुसार 76 साल से कम उम्र वाले केंद्रीय, राजकीय और सेना से रिटायर होने वाले पेंशनभोगियों के लिए इस ऑफर की शुरुआत की गई थी वो खत्म हो चुकी है.



दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने पर लगेगा एक्ट्रा सर्विस चार्ज
राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों को आज से सर्विस चार्ज के रूप में 77 रुपये चुकाने होंगे. अभी हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) की तरफ से घरेलू उड़ान के टिकट पर 10 रुपये और इंटरनेशनल टिकट पर 45 रुपये का सर्विस फी ली जाती है. एरा की तरफ से कहा गया कि इसके अलावा कुछ वैमानिकी शुल्कों में भी बदलाव किया गया है. संशोधित शुल्क 1 दिसंबर से लागू होगा. विशेषज्ञों को कहना है कि शुल्क में बढ़ोतरी का औसत घरेलू किरायों पर न्यूनतम प्रभाव होगा.

जेट एयरवेज शुरू करेगा पुणे-सिंगापुर फ्लाइट
जेट एयरवेज की पुणे-सिंगापुर फ्लाइट शनिवार से शुरू हो गई है. पुणे से यह सुबह 5.15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.15 बजे सिंगापुर पहुंचेगी. वापसी में सिंगापुर में रात 9 बजे उड़ान भरकर अगले दिन सुबह 5 बजे पुणे पहुंचेगी. अभी तक यात्रियों को सिंगापुर जाने के लिए मुंबई से फ्लाइट लेनी पड़ती थी.



ड्रोन उड़ाना कानूनी
देशभर में एक दिसंबर से ड्रोन को कानूनी तौर पर उड़ाने के लिए मंजूरी मिल जाएगी. इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी राष्ट्रीय नीति तैयार की है. मंत्रालय के नियमों के तहत ड्रोन के मालिकों और पायलटों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और सभी उड़ान की अनुमति लेनी होगी. इसके लिए ऐप पर आवेदन कर तुरंत डिजिटल परमिट्स पाए जा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...