कूच बेहार अंडर 19 मैच में दिल्ली के खिलाफ अर्जुन को पांच विकेट लेकर एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं. अर्जुन ने बुधवार को अंडर 19 कूच बेहार ट्राफी मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट चटकाए . मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्जुन ने 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे दिल्ली की टीम ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर मैच के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 394 रन बनाए. मुंबई ने सलामी बल्लेबाज दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन बनाए थे. दिल्ली की टीम अब भी मुंबई से 59 रन से पिछड़ रही है. अर्जुन ने विरोधी कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, विकेटकीपर गुलजार सिंह संधू, रितिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को पवेलियन भेजा. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई की अंडर 19 टीम के नियमित सदस्य हैं. केसी महेंद्र शील्ड टूर्नामेंट में भी लिए 6 विकेट हाल ही में नवंबर के पहले सप्ताह में ही केसी महेंद्र शील्ड अंडर 19 टूर्नामेंट में विजय मर्चेंट इलेवन की...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.