Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Portable Petrol Pump

ATM की तर्ज पर होंगे पेट्रोल पंप, कैशलेस भुगतान कर गाड़ियों में खुद भर सकेंगे तेल

नई दिल्ली:  जिस तरह आप एटीएम से बिना किसी बैंककर्मी की मदद के पैसे निकालते हैं, ठीक उसी तरह बहुत जल्द इसी तर्ज पर पेट्रोल पंप भारत में होंगे. यहां आप अपने वॉलेट से कैशलेस मोड में पैसे चुकाकर खुद ही गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरा सकेंगे. साथ ही यहां आप किरोसिन तेल भी ले सकेंगे. हाल में पोर्टेबल पेट्रोल पंप मशीन बनाने के लिए एलिंज नाम की कंपनी को पेट्रोलियम मंत्रालय से मंजूरी मिली है. इस खास तरह की मशीन बनाने के लिए एलिंज ने चेक गणराज्य की कंपनी पेट्रोकार्ड से करार किया है. इस करार के बाद दोनों मिलकर भारत में पोर्टेबल पंप मशीन बनाने की यूनिट लगाएगी. इसमें करीब 16,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इन कंपनियों को बीते 10 अगस्त को पेट्रोलियम मंत्रालय से मंजूरी मिली है. अपने टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में पेट्रोकार्ड के संग एलिंज इन मशीनों के विनिर्माण की चार यूनिट स्थापित करेगी. यह स्थापना बाजार, राज्य और तेल कंपनियों की तरफ से दिखाई गई रुचि और मदद पर निर्भर करेगा. क्या होते हैं पोर्टेबल पेट्रोल पंप यह एक तरह का ऐसा पेट्रोल पंप होता है जहां कोई कर्मचारी नहीं होता है. आप यहां डिजिटल माध्यम से ...