तिरुवनंतपुरम : कोच्चि स्थित नौसेना के हवाईअड्डे से व्यावसायिक विमानों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया. सोमवार सुबह एयर इंडिया का पहला विमान बेंगलूरू से यहां पहुंचा. भारी बारिश और बाढ़ के चलते कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन 26 अगस्त तक बंद है ऐसे में नौसेना के हवाईअड्डे से छोटे विमानों का संचालन किया जा रहा है. सोमवार सुबह बेंगलूरू से एयर इंडिया का पहला विमान यहां आया और साढ़े आठ बजे लौट गया. राज्य की राजधानी और एर्नाकुलम के बीच रेल सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. एर्नाकुलम तथा तिरुवनंतपुरम और अलापुजा तथा कोट्टयम के बीच चल रही रेलगाड़ियां बाढ़ प्रभावित लोगों से खचाखच भरी हैं. भारी बारिश के कारण आठ अगस्त के बाद से राज्य में 210 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 7.14 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है. हालांकि इसका केरल पर कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा. राज्य में अगले पांच दिन में बारिश में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य सरकार...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.